बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी -बेल का शरबत रेसिपी: गर्मियों के मौसम में ठंडा पीने का मतलब कोल्ड ड्रिंक ही नहीं होता है,घर पर भी गर्मी के मौसम में एक से अनेक शरबत बनाए जा सकते हैं,जिनमें से बेल का शरबत पीने में स्वादिष्ट होता है,और बनाने में आसान होता है इसके अलावा अन्य सारी बीमारियों से छुटकारा और आपको तरोताजा भी रखता है,बेल का फल गर्मियों के मौसम में ही पाया जाता है। 01 May 22

गर्मियों के मौसम में पके फलों का जूस तो बहुत बनता है जैसे कि मैंगो जूस इन सभी में से एक बेल का शरबत भी है जो कि पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है,बेल का शरबत गर्मियों के मौसम में पीने से यह आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है, और आपको तरोताजा भी रखता है,लू भी नहीं लगती हैं।बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी

बेल का शरबत रेसिपी

बेल के फल का शरबत पीने से आप जल्द ही खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे,इसमें ढेर सारा कैल्शियम,प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है,खासकर बेल का शरबत पेट के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है,बेल का शरबत बनाने में 8 से 10 मिनट ही लगते हैं,और इसे बनाना बेहद ही आसान है,घर की कुछ सामग्री जैसे कि बेल का फल,चीनी और ठंडा पानी से ही आप बेल का शरबत बना सकते हैं बेल का शरबत बनाना बेहद ही आसान है,अगर आपके घर में अचानक से कुछ मेहमान आ जाएं तो आप फटाफट बेल का शरबत बनाएं और सर्व करें इससे मेहमान भी बहुत खुश होंगे।

  1. बनाने का समय- 10 मिनट
  2. तैयारी का समय- 5 मिनट
  3. कितने लोगों के लिए- 4

बेल का जूस बनाने की सामग्री-

  • एक बेल का फल (पका हुआ)
  • 1 कप चीनी
  • 10-12 आइस क्यूब
  • चार गिलास ठंडा पानी

बेल का शरबत रेसिपी

 

बेल का शरबत बनाने की विधि-

बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी-सबसे पहले बेल के फल को तोड़कर अंदर के पल्प को निकाल ले और एक बड़े बर्तन (बाउल) में रखें।
अब थोड़ा सा पानी डालकर लगभग एक कप अच्छे से मिक्स करें ताकि बेल के गूदे से बीज अलग हो जाए।
अब इसी मिक्सर में चार गिलास पानी डालें चीनी डालें और एक चम्मच की मदद से चीनी के घुलने तक हाथ से चलाते हुए मिक्स करें।बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी-

चीनी जब मिक्सर में अच्छे से खुल जाए तो बेल के शरबत को एक छन्नी की मदद से छान लें।

कांच के गिलास ले और उसमें आइस क्यूब डालें जूस डालकर ठंडा ठंडा बेल का शरबत सर्व करें।
आप चाहे तो शरबत को और अच्छे से सजाने के लिए ग्लास में नींबू की स्लाइस और पुदीने के पत्ते भी लगाकर सजा सकते हैं।

नोट-
बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी-बेल का फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और यह मीठा भी होता है,इसलिए बेल का शरबत बनाने में ज्यादा चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है,अगर आप चाहें तो अपने हिसाब से चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं।
इस शरबत में आप अपना स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं या फिर आप ज्यादा मीठा पसंद नहीं करते हैं,तो आप इसमें काला नमक,सफेद नमक और जीरा पाउडर डालकर भी बेल का शरबत बना सकते हैं।


बेल के शरबत का स्वाद-

यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है,और इसका स्वाद मीठा होता है।

बेल का शरबत रेसिपी

बेल का शरबत पीने के फायदे-

गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत पीने से पेट किस से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और डिहाइड्रेशन से लू लगने से या फिर थकावट और डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी-

अगर आपको बेल की शरबत की रेसिपी पसंद आई हो तो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद?

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here