सूजी मोदक | रवा मोदक रेसिपी | मोदक रेसिपी – गणेश जी को मोदक खाना बहुत ज्यादा पसंद है,माना जाता है कि एक दिन माता पार्वती ने गणेश जी और शंकर जी के लिए खाना बनाया, जिसमें अनेकों व्यंजन परोसे लेकिन बाद में जब मोदक परोसे तो गणेश जी ने बोला आज से यह मेरा प्रिय भोग होगा,तभी से गणेश जी के लिए मोदक बनाकर भोग के लिए परोसा जाता है।

यह रेसिपी अधिकतर गणेश चतुर्थी वाले दिन बनाई जाती है, लेकिन आप चाहे तो इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं, यह महीन सूजी ,दूध और चीनी के साथ बनने वाली सरल और आसान मोदक व्यंजनों में से एक है।

मोदक के बिना तो गणेश चतुर्थी का त्यौहार भी अधूरा है, क्योंकि यह गणेश जी का पसंदीदा भोग है,इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का भोग जरूर ही लगाये मोदक चावल के आटा, नारियल,गुड और अन्य ड्राई फ्रूट से मिलकर आप चावल के आटे या सूजी के साथ बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients) –
- 1 कप – सूजी (रवा)
- 2 बड़े चम्मच – घी
- 1 कप- मावा
- 2 कप – दूध
- ½ कप – चीनी (स्वादानुसार)
- ¼ कप – नारियल कद्दूकस (ऑप्शनल)
- ½ छोटी चम्मच – इलायची पाउडर
- 1 कप – गुड
- 2 बड़े चम्मच – ड्राई फ्रूट्स काजू,बादाम,किशमिश (कटा हुआ)
बनाने की विधि :-
- कढ़ाई में घी गर्म करें,और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरी होने और हल्की खुशबू आने तक भूनें,और गैस बंद कर दें।
- एक पैन में दूध गरम करें ,और उसमें चीनी डालकर पिघला लें।
- अब इसमें धीरे-धीरे भुनी हुई,सूजी डालते जाएं और लगातार सूजी को चलाते रहें, ताकि इसमें गुठलियां न पड़े।
स्टफिंग बनाएं –
- एक पैन में एक चम्मच घी डालें, और गुड,मावा,नारियल, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें,अच्छे से मिक्स करें।
- अब मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकलना और ठंडा कर ले, और बराबर भाग की छोटी गोलियां बना ले।
मोदक बनाने की विधि –
- सूजी के आटे को एक प्लेट में निकले और हाथों की मदद से अच्छे से मसल ले,ताकि यह एक सॉफ्ट डो बन जाए।
- अब एक मोदक बनाने वाला सांचा ले,और उसमें सूजी का मिश्रण लगेये और स्टफिंग भरकर मोदक तैयार करें।
- यदि साँचा न हो तो हाथ से भी सूजी के आटे में स्टफिंग भरकर मोदक का आकार दें।
- अब एक स्टीम करने वाले बर्तन में हल्का सा घी लगेये और मोदक को 2 से 3 मिनट स्टीम करें।
- ऊपर से पिस्ता या केसर से गार्निश करें,इससे मोदक और ही आकर्षित दिखेंगे।
सुझाव –
- आप चाहे तो सूजी के मोदक बिना स्टफिंग के भी बना सकते हैं, सभी सामग्री को एक साथ सूजी में मिलाये और फिर मोदक के आकार में बनाएं।
- अगर आप चीनी वाले मोदक बनाना चाहते हैं, तो गुड़ की जगह चीनी डालें।
- सूजी के मोदक को स्टीम करने की जरूरत नहीं है,अगर आप चाहे तो इसे स्टीम करें।
- अगर आपके पास दूध नहीं है,तो यह रेसिपी दूध की जगह पानी से भी बना सकते हैं,लेकिन दूध से बने मोदक ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक























