Aloo Posta Recipe | आलू पोस्टो – यह बंगाल में बनने वाली मशहूर रेसिपी है,इसे आलू और पोस्ता दाना के साथ बनाया जाता है,आलू पोस्टो में मसालेदार खसखस के स्वादिष्ट पेस्ट में पके हुए आलू खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, आलू पोस्टो बहुत ही स्वादिष्ट लोकप्रिय बंगाली व्यंजन है ,इस रेसिपी को चावल के साथ परोसा जाता है, इसे पूरी पराठे के साथ भी खा सकते हैं ,चलिए जानते हैं ,आसान विधि से आलू पोस्टो रेसिपी कैसे बनाते हैं।

सामग्री :-
- 3-4 – आलू मध्यम आकार (छिले और क्यूब्स में कटे)
- 4 बड़े चम्मच – खसखस (पोस्तो)
- 2-3 – हरी मिर्च (बारीक कटी या पेस्ट)
- 2 बड़े चम्मच – सरसों का तेल
- ½ छोटा चम्मच – कलौंजी
- ½ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
- नमक – स्वाद अनुसार
- पानी – आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि :-
- सबसे पहले खसखस को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें,और फिर हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और कड़ाही में तेल गरम करें, और उसमें आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें,और अलग रख दें।
- अब उसी तेल में कलौंजी डालें,चटकने लगे तो हल्दी और थोड़ा पानी डालें, पिसा हुआ पोस्ता पेस्ट और नमक डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट भूनें।
- अब भूने आलू डालें, और अच्छी तरह मिक्स करें, ½ कप पानी डालें, और ढककर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट पकाएँ।
- जब आलू नरम हो जाएं और मसाला अच्छे से आलू में अच्छे से मिल जाए, तब गैस को बंद करें।
- गरमा-गरम आलू पोस्टो बनकर तैयार है,इसे सादे चावल (भात) के साथ परोसा और खाया जाता है।
- यह बंगाल के घरों में एक क्लासिक और आसानी से बनने वाला आरामदायक रेसिपी माना जाता है।
सुझाव :-
- इस रेसिपी को बनाने में नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
- पोस्टो दाना और हरी मिर्च को दरदरा पीसकर भी बना सकते हैं, इससे आलू पोस्टो खाने में और स्वादिष्ट लगेगा।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक
- Upma recipe | उपमा रेसिपी इन हिंदी























