Banarsi Lal Mirch Ka Achar

जिन लोगों को तीखा खाना पसंद है, वे लोग Banarsi Lal Mirch Ka Achar अपने घर में बनाकर रख सकते हैं और जब भी उनका मन करे तब वे डिब्बे में से अचार निकालकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं,इसे बनाना काफी आसान है। Banarsi Lal Mirch Ka Achar काफी मसालेदार होता है, इसमें सौंफ, राई को दरदरा पीसकर डाला जाता है। इसके अलावा, लाल​ मिर्च, हींग, नमक और आमचूर सभी मसालों को
मिलाकर मिर्च में भरा जाता है, इसमें सरसों का तेल डाला जाता है,अचार को कुछ दिनों के लिए धूप में रखकर पूरी तरह तैयार किया जाता है।

Banarsi Lal Mirch Ka Achar कैसे सर्व करें-

वैसे तो अचार हर चीज़ के साथ खाया जा सकता है लेकिन दाल चावल और परांठे के स्वाद को और भी बढ़ा देता है।

Banarsi Lal Mirch Ka Achar सामग्री-

  • 1 kg लाल मिर्च
  • 4/tbsp अमचूर पाउडर
  • 2 cup राई, पाउडर ( दरदरा पिसा हुआ)
  • 1 cup मेथी दाना
  • 1 cup सौंफ
  • 1 cup जीरा
  • 1½ tbsp हींग
  • 1 cup नमक( स्वाद अनुसार)
  • 1/2 cup हल्दी पाउडर
  • 4 cup सरसों का तेल
  • 1 कांच का जार

Banarsi Lal Mirch Ka Achar बनाने की       वि​धि-

  • गैस को medium flame में on करें और गैस पर एक कढ़ाई रखें कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें।
  • शॉप,जीरा,हींग,मेथी दाना और हल्दी को डालकर 2 मिनट तक fry करें,और गैस को बंद कर दें सभी सामग्री को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
  • लाल मिर्च के ऊपर की डंठल काट लें, और बीच में मिर्च को भरने के लिए जगह बना ले (मिर्च में बीच से चीरा नहीं लगाना है ऊपर की तरफ से काटना है) जिससे भरावन मिश्रण के लिए जगह बन जाए।
  • एक बड़ी प्लेट ले और उसमें पिसा हुआ सारा मसाला डालें दरदरी पीसी राई डालें नमक और आधा कप सरसों का तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
  • बनाए गए मिश्रण को एक चम्मच की मदद से दबाकर मिर्च के अंदर भरें,हर एक मिर्च को तेल में डुबाकर कांच के जार में डालें।
  • फिर बचा हुआ तेल जार में डालें, जिससे मिर्च पूरी तरह डूब जाए।
  • इसके बाद करीब एक हफ्ते के लिए जार को धूप में रखें। एक हफ्ते बाद आप मिर्च के अचार को खाना खाते समय परोसें यकीन मानिए Banarsi Lal Mirch Ka Achar आप सभी को बहुत पसंद आएगा। !धन्यवाद?

    यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here