Beetroot Kanji Recipe | Gajar Beetroot Kanji Recipe – कांजी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इम्यून सिस्टम भी बेहतर और सर्दी के मौसम में इसको पीने से शरीर तरोताजा रहता है,चुकंदर की कांजी उत्तर भारत में काफी ज्यादा बनाईं जाने वाली रेसिपी है,इसको पीने से पेट से संबंधित कई परेशानियों से भी राहत मिलती है,इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं,जो की आंतों के लिए फायदेमंद भी माना जाता हैं।

Beetroot kanji recipe
चुकंदर की कांजी पीने से खून साफ होने के साथ-साथ शरीर काफी तेजी से डिटॉक्स भी करता है,चलिए जानते हैं,आसान विधि से इस रेसिपी को घर पर कैसे बनाएं।

बनाने की सामग्री :-

  • 2 मध्यम – चुकंदर (बीटरूट)
  • 1 – गाजर
  • 2 बड़े चम्मच – राई (पीसी हुई)
  • नमक – स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 लीटर – पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच – काला नमक

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले बीटरूट (बीटरूट) और गाजर को धोकर छील लें, और लंबी-पतली स्टिक्स आकार में काट लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं, और एक कांच के बड़े जार में 1 लीटर उबला और ठंडा किया हुआ पानी डालें।
  • अब उसी जार में कटा हुआ चुकंदर,गाजर,पिसी हुई राई, नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद जार को कपड़े या ढक्कन से ढककर 3-4 दिन तक धूप में रखें।
  • दिन में 1–2 बार लकड़ी के चमचे से इसे चलाते या हिलाते रहें, ताकि मसाले आपस में अच्छे से मिल जाए।
  • निर्धारित समय बाद जब पानी खट्टा और स्वादिष्ट हो जाए, तो बीटरूट कंजी बनकर तैयार है।
  • ठंडी-ठंडी बीटरूट कंजी को छोटे गिलास में डालकर परोसें,इसे सलाद या स्नैक्स के साथ भी सर्व करते हैं।

सुझाव :-

  • कंटेनर को जब धूप में रखें तो, कंटेनर को अच्छे से ढक कर रखें।
  • कांजी बनाने से पहले कंटेनर को अच्छे से धूल कर साफ कर ले, उसके बाद ही पानी मे डालें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here