Bhindi Do Pyaza Recipe: एक ही तरह भिंडी की सब्जी खाकर अगर थक गए हो तो एक बार भिंडी दो प्याजा रेसिपी जरूर बनाएं,यह बनाने में बहुत ही आसान होती है और खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं यह एक हर घर में बनने वाली भारतीय रेसिपी हैं जो की भिंडी और प्याज से तैयार की जाती है।
दोपहर के खाने में या रात के खाने में रोटी या पराठे के साथ खाने वाली रेसिपी है,यह एक सरल और आसान रेसिपी है भिंडी सभी की पसंदीदा सब्जी होती है अगर कभी भिंडी की सब्जी की खाने की बात आती है तो हर कोई अपना अपना स्वाद बताने लगता है।
Bhindi Do Pyaza Recipe बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी और प्याज को fry करेंगे ताकि भिंडी से चिपचिपा पन चला जाए और भिंडी दो प्याजा रेसिपी बनाने में कोई भी समस्या ना हो और इसका स्वाद बहुत ही अच्छा हो आज आसान भाषा में भिंडी दो प्याजा रेसिपी बनाना बताएंगे।
इस रेसिपी को बनाने के लिए मुलायम और ताजा भिंडी की आवश्यकता होगी टाइट भिंडी का उपयोग ना करें कैप्सिकम, पनीर का भी उपयोग कर सकते हैं,भिंडी दो प्याजा को आप दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Bhindi Do Pyaza Recipe In Hindi
तैयारी का समय- 10 मिनट
पकाने का समय- 15 मिनट
कुल समय- 25 मिनट
कितने लोगों के लिए- 4

Bhindi Do Pyaza Recipe बनाने की सामग्री-

  • 3 टेबलस्पून तेल
  • 500 ग्राम भिंडी कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1/2 इंच दालचीनी
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 खड़ी लाल मिर्च
  • एक हरी मिर्च
  • 2 टमाटर (क्यूब साइज में कटे हुए)
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 प्याज (क्यूब साइज में कटे हुए)
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • हाफ टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून फेस क्रीम
  • 2 टी स्पून दही (खट्टा ना हो)
  • हाफ टी स्पून गरम मसाला
  • हाफ टी स्पून धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)

Bhindi Do Pyaza Recipe बनाने की विधि-

  • सबसे पहले गैस medium flame मैं on करें,और एक कढ़ाई ले उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालें और गर्म करें और भिंडी को रोस्ट करें।
  • भिंडी का रंग बदल जाने दे और अच्छे से fry कर ले,भिंडी को fry करते हुए चलाते रहना है।
  • भिंडी जब fry हो जाए तो एक प्लेट में निकाल ले।
  • अब उसी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें और जीरा, दालचीनी,तेजपत्ता हरी इलायची, लाल मिर्च डाले।
  • हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट और क्यूब साइज के प्याज डालें और 2  मिनट तक भूने जब तक की प्याज पारदर्शि ना दिखने लगे।
  • अब टमाटर डाल कर मसाले डाले हल्दी,लाल मिर्च,धनिया,गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार और आधा कप पानी डालकर मसालों को तेल से अलग होने तक fry करें।
  • गैस को धीमा करें और दही डालें,दही को मसालों के साथ में अच्छी तरीके से मिक्स करें और 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • अब fry की हुई भिंडी इसी मसाले में डालें और अच्छे से मिलाएं एक कप पानी डालकर 5 मिनट तक अच्छे से धीमी आंच पर ढक कर पकाएं।
  • अब गैस को बंद करें Bhindi Do Pyaza Recipe तैयार है,अंत मैं धनिया पत्ता और फ्रेश क्रीम डालकर सजाएं भिंडी दो प्याज़ा रेसिपी रोटी पूरी या पराठा के साथ सर्व करें।
    नोट- भिंडी दो प्याजा बनाने के लिए नरम भिंडी का Use करना है,भिंडी दो प्याजा बनाने के लिए इसमें ज्यादा तेल की आवश्यकता होगी यह रेसिपी ज्यादा प्याज के साथ बनाई जाने वाली रेसिपी है।

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here