Bread roll | ब्रेड रोल रेसिपी | ब्रेड आलू रोल – सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और चटपटा बनाकर खाना चाहते हैं,तो इस रेसिपी को एक बार बनाकर जरूर खाएं,इस रेसिपी को बड़े से लेकर बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा, ब्रेड स्लाइस और आलू की स्टफिंग के साथ बनाया गया, यह एक लोकप्रिय डीप फ्राई स्नैक्स रेसिपी है, चलिए जानते हैं,कम समय में और घर में आसानी से इस रेसिपी को कैसे बनाएं,नीचे दिए गए सभी बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

ब्रेड रोल रेसिपी

बनाने की सामग्री :-

  • 10 – ब्रेड स्लाइस
  • 5 – आलू (उबले और मैश किए हुए)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 – अदरक का छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच – हरा धनिया (बारीक कटा)
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • नमक – स्वादानुसार
  • तलने के लिए – तेल

बनाने की विधि :-

  • एक बाउल में उबले आलू मैश करें,और हरी मिर्च,अदरक,हरा धनिया,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी,गरम मसाला और नमक डालें।
  • सभी को अच्छे से मिक्स कर लें,ब्रेड स्लाइस के किनारे एक चक्कू की मदद से काट दें।
  • अब ब्रेड में हल्का पानी लगाकर,गीला करें और दोनों हथेली से दबाकर पतला कर लें।
  • ब्रेड के बीच में आलू की स्टफिंग रखें,और रोल की तरह टाइट लपेटें,और हल्के हाथों से दबाकर बंद कर दें।
  • सावधानी से किनारे दबाकर अच्छे से बंद करें, ताकि fry करते समय स्टफिंग बाहर न निकले।
  • अब गैस को मध्यम आँच पर जलाएं,और कड़ाही में तेल गरम करें।
  • ब्रेड रोल को एक-एक करके तेल में डाले,और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
  • जब रोल गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
  • गरमा-गरम ब्रेड रोल बनकर तैयार है,इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

सुझाव :-

  • ब्रेड रोल को अगर आप फ्री नहीं करना चाहते हैं, तो इसे ओवन या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here