Dal dhokli | दाल ढोकली रेसिपी | गुजराती दाल ढोकली रेसिपी | राजस्थानी दाल ढोकली रेसिपी – राजस्थान की एक पारंपरिक रेसिपी है, इस रेसिपी को गुजराती लोग भी बहुत पसंद करते हैं, इस रेसिपी को तुअर दाल और गेहूं के आटे से बनाया जाता है, यह काम समय में बनने वाली आसान रेसिपी है, जिसे अकेले ही सिर्फ घी डालकर परोसा जाता है,इसे बिना चावल या रोटी के परोसा जाता है,क्योंकि इसे बनाने में दाल और आटा का प्रयोग किया जाता है, इस रेसिपी को अधिकतर लोग रात के खाने में खाना पसंद करते हैं,चलिए जानते हैं ,इस रेसिपी को आसान विधि से घर पर कैसे बनाएं।

Dal dhokli | दाल ढोकली रेसिपी

सामग्री :- 

  • 2 कप – तुअर दाल (अरहर दाल)
  • 1 मध्यम – टमाटर (बारीक कटा)
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा टुकड़ा – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 7-8 – करी पत्ता
  • ½ छोटा चम्मच – राई (सरसों)
  • ½ छोटा चम्मच – जीरा
  • 1 चुटकी – हींग
  • 1 बड़ा चम्मच – नींबू का रस
  • नमक – स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच – तेल/घी

ढोकली के लिए :-

  • 1 कप – गेहूं का आटा
  • ¼ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच – अजवाइन
  • नमक – स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच – तेल
  • पानी – ज़रूरत अनुसार

विधि :-

  • तुअर (अरहर) दाल को धोकर कुकर में हल्दी और 3 glass (आवश्यकता अनुसार) पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लें।
  • दाल पक जाने के बाद दाल को एक चम्मच की मदद से अच्छे से मैश कर लें।
  • गेहूं के आटे में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, नमक और थोड़ा तेल डालें और नरम आटा गूंथ लें ,10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • अब आटे की छोटी लोई बनाकर बेल कर छोटे-छोटे हीरे या चौकोर टुकड़े काट लें। (अपने मनपसंद का कोई भी आकर)

Dal dhokli | दाल ढोकली रेसिपी

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और कड़ाही या पैन में तेल/घी गरम करें।
  • इसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से भूनें।
  • अब टमाटर और नमक डालकर नरम होने तक पकाएँ,और लाल मिर्च पाउडर और पकी हुई दाल डाल दें।
  • दाल में जरूरत के अनुसार पानी डालें,और एक उबाल आने दें।
  • जब दाल उबलने लगे, तो उसमें तैयार आटे के टुकड़े एक-एक करके धीरे से डालें, और चलाते रहें, ताकि ये आपस में चिपकें नहीं।
  • मध्यम आँच पर 10–12 मिनट तक पकाएँ,अंत मे नींबू का रस हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • गरमा-गरम दाल ढोकली बनकर तैयार है, इसे घी डालकर सर्व करें।

सुझाव –

  • इस रेसिपी को कुकर की बजाय अगर भिगोने या पतीले में बनाया जाए,तो यह और भी स्वादिष्ट बनेगा।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here