Dal Makhani | दाल मखनी रेसिपी – इस रेसिपी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है,दाल मखनी सबसे ज्यादा पंजाब के खाने की लोकप्रिय रेसिपी है,रेस्टोरेंट में तो आपने कई बार दाल मखनी खाई होगी, लेकिन अगर बाजार जैसी दाल मखनी घर पर ही बन जाए तो मजा ही आ जाए, इस टेस्टी और स्वादिष्ट रेसिपी को बस कुछ ही सामग्री से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, इसे बनाने के लिए सबूत काली उड़द, राजमा और कुछ मसाले की आवश्यकता होती है,दाल मखनी को आप चावल, मिस्सी रोटी ,नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

बनाने की सामग्री :-
- 1 कप – साबुत उड़द दाल (काली दाल)
- 1/4 कप – राजमा
- 1 बड़ा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 – प्याज़ (बारीक कटा)
- 2 बड़े टमाटर – टमाटर प्यूरी
- 1 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 – हरी इलायची
- 1 टुकड़ा – दालचीनी
- 1 – तेज पत्ता
- 1/2 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच – धनिया पाउडर
- 1 चम्मच – गरम मसाला
- 3 बड़े चम्मच – मक्खन
- 3 बड़े चम्मच – क्रीम
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि :-
- सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को अच्छे से धोकर रातभर या कम से कम 6-7 घंटे पानी में भिगो कर रख दें।
- गैस को जलाये और प्रेशर कुकर में दाल, राजमा, नमक और 2 ग्लास पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएँ।
- एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें, और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची,प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट तक भूनें।
- टमाटर प्यूरी डाल कर मसले डाले ,हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसाले से तेल छोड़ने तक अच्छे से भूनें।
- अब उबली हुई दाल-राजमा डालें,और अच्छे से मसालों के साथ मिलाएँ।
- अब 2 ग्लास पानी डालें,और धीमी आँच पर 10-12 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएँ।
- ऊपर से गरम मसाला, मक्खन और क्रीम डालें (जो की दाल मखनी का स्वाद बढ़ाएगा)।
- इसके बाद धीमी आँच पर 3-4 मिनट तक और पकाकर गैस को बंद कर दें।
- गरमा-गरम दाल मखनी बनकर तैयार है इसे एक बाउल में निकले,और ऊपर से मक्खन,क्रीम डालकर सजाएँ।
इस रेसिपी को नान, तंदूरी रोटी, जीरा राइस के साथ सर्व करे।
सुझाव :-
- दाल मखनी को जितना ज्यादा धीमी आँच पर पकाएँगे, यह रेसिपी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।
- नमक मिर्च मसाले का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
- अगर आपके पास फ्रेश क्रीम नहीं है,तो घर की दूध की मलाई से फ्रेश क्रीम बना सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक
- Upma recipe | उपमा रेसिपी इन हिंदी























