अगर आप आलू की सब्जी एक ही तरह से बना, बना कर थक गए हैं,तो आप Dry Dum Aloo Recipe को try करें,यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है,और बनाने में आसान भी रहती है, आप इसे कम समय में बना सकते हैं,बहुत ही आसान तरह से बनी Dry दम आलू  Recipe खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।  Dry Dum Aloo Recipe In Hindi

Dry Dum Aloo Recipe में पढ़ने वाली सामग्री-

  • 10 से 12 छोटे size के आलू
  • 1 medium size प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया

Dry Dum Aloo Recipe मसाले-

  • एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार
  • खड़े मसाले- दालचीनी, इलायची,तेजपत्ता

Dry Dum Aloo Recipe बनाने की विधि-

  • आलू को अच्छे से धुल कर साफ कर लेना है, छिलके को निकाल लेंगे, और फिर अच्छे पानी से साफ कर लेंगे,
    गैस को medium flame में on करेंगे।
  • एक कढ़ाई रखेंगे 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालेंगे,तेल को अच्छे से गर्म हो जाने दे,जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें आलू डालेंगे, आधा छोटा चम्मच नमक डालेंगे और हर 2 मिनट में पलट पलट कर अच्छे से फ्राई कर लेंगे।
    जब आलू का रंग सुनहरा दिखने लगे तो आलू को एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे, अगर कढ़ाई में तेल ज्यादा हो तो उसे निकाल ले।

  • खड़े मसाले डालेंगे तेजपत्ता,दालचीनी,इलायची सभी को अच्छे से fry करेंगे, बारीक कटा हुआ प्याज डालेंगे,अदरक,लहसुन का पेस्ट डालेंगे, रंग बदलने तक fry कर लेंगे।
  • अब मसाले डालेंगे,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,गरम मसाला और तीन से चार चम्मच पानी डालकर मसालों को 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए अच्छे से fry कर लेंगे।
  • अब fry किया हुआ आलू डालेंगे नमक डालेंगे स्वाद अनुसार नमक हमें कम ही मात्रा में डालना है, याद रखें जब आलू को fry किया था,तब भी इसमें हमने नमक का use किया था
  • एक कप पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक medium flame मैं ढक कर पका लेंगे। 
  • धनिया पत्ता डालकर सर्व करेंगे,Dry Dum Aloo Recipe बनकर तैयार है अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई हो तो like, share, comment करें धन्यवाद।

    यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here