जो लोग अंडा खाना पसंद करते हैं वह इस रेसिपी को एक बार जरूर try करें। Egg Biryani Recipe खाना अधिकतर लोग पसंद करते हैं,बहुत से लोगों का मानना यह होता है कि egg नॉनवेज नहीं होता है,इसके चलते जो लोग चिकन मटन नहीं खाते हैं वह एग बिरियानी ही ज्यादा खाना पसंद करते हैं egg बिरयानी बनाना बहुत ही आसान है,egg biryani को घर में बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं,इसको बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है।

Egg Biryani Recipe In Hindi

Total Time- 25 minutes

Servings- 4 people

Egg Biryani Recipe की सामग्री-

  • 200 gm बासमती चावल
  • 4 अंडे (उबले हुए)
  • 50 gram दही
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • पुदीना (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर
  • 1/tbsp लाल मिर्च
  • 1/2 tbsp गरम मसाला
  • 1/ tbsp बिरयानी मसाला
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 प्याज़ (कटा हुआ)
  • 1/tbsp लहसुन,अदरक का पेस्ट
  • 2/tbsp तेल
  • नमक स्वादानुसार

Egg Biryani Recipe खड़े मसाले-

तेजपत्ता ,2 लौंग, दालचीनी,1 tbsp जीरा,2 इलायची

Egg Biryani Recipe बनाने की विधि – 

  • गैस का medium flame में on करें और एक पतीले में 1 लीटर पानी डालकर चावल को साफ करके उबाल ले।
  • चावल जब पार्क जाएं तो चावल के पानी को अलग करके चावल को एक अलग बर्तन में निकाल ले।
  • गैस में एक दूसरा बर्तन रखें,तेल डालें तेल जब गर्म हो जाए तो उबला हुआ अंडा डालकर 4 से 5 मिनट तक fry करें और एक प्लेट में अलग निकाल ले ।

Egg Biryani Recipe In Hindi

  • अब उसी तेल में जीरा,तेजपत्ता, लौंग,,दालचीनी,इलायची प्याज,अदरक, लहसुन का पेस्ट बारीक कटी हरी मिर्च डालकर प्याज के गोल्डन ब्राउन होने तक fry करें ।

Egg Biryani Recipe In Hindi

  • प्यार जब fry हो जाए तब मसाले डालेंगे हल्दी,लाल मिर्च, गरम मसाला,बिरयानी मसाला,नमक और आधा कप पानी डालकर मसालों को तेल से अलग होने तक fry करेंगे ।
  • मसाले से तेल जब अलग हो जाए तो अंडा,उबला चावल,पुदीना की पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और ढक कर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर बिरयानी को पकाएं गे।

Egg Biryani Recipe In Hindi

  • 5 मिनट बाद बिरयानी को चेक करेंगे,गरमा गरम Egg Biryani Recipe बनकर तैयार है,धनिया पत्ता डालकर सर्व करें।
    नोट-एग बिरयानी में आप बिरयानी का टेस्ट बढ़ाने के लिए नींबू का रस, केसर ,देसी घी भी डाल सकते हैं। एग बिरियानी को बूंदी रायते या दही या फिर हरी धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here