Hakka Noodles In Hindi | हक्का नूडल्स रेसिपी-आपको Hakka noodles recipe बनाना बताएंगे। मार्केट में लोग इतना सारा पैसा देकर Hakka noodles खाते हैं,और उसके टेस्ट को समझ नहीं पाते हैं,कि यह कैसे बना है,कई बार सोचते हैं कि हम घर में ऐसे ही Hakka noodles बनाएं,और हमें मार्केट के नूडल्स ना खाने पड़े हम घर पर ही साफ सुथरा तरीके से Hakka noodles बना सके।

हक्का नूडल्स सामग्री-Ingrediants
- एक हक्का नूडल्स का पैकेट (1 pack)
- एक शिमला मिर्च
- एक गाजर
- पत्ता गोभी
- अदरक लहसुन का पेस्ट
- हरा प्याज (spring onion)
- काली मिर्च का पाउडर(1/2tbsp)
- नमक स्वाद अनुसार
- सोया सॉस(1tbsp)
- विनेगर(1tbsp)
- रेड चिल्ली ऑयल(1tbsp)
- एक बड़ा चम्मच Oil
हक्का नूडल्स बनाने की विधि-
- सबसे पहले हरी सब्जियों को लंबे आकार में पतले साइज में काट लेंगे।
- गैस को medium flame में on करें और एक पतीले को रखें,और उसमें चार गिलास पानी डालकर गर्म करें।
- पानी में आधा छोटा चम्मच नमक 1 छोटा चम्मच तेल डालकर पानी को अच्छे से उबाल दे अब Hakka noodles डालें और 5 मिनट तक खोलते पानी में पकाएं नूडल्स को ज्यादा नहीं पकाना है 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
- Hakka noodles को गर्म पानी से अलग कर ले और उसे ठंडे पानी में डालें,अब नूडल्स को पानी से अलग कर ले
गैस को medium flame में on करेंगे, उसमें एक कड़ाही रखेंगे,कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालेंगे,कटा हुआ प्याज डालें,अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे,अब इनको हल्का ब्राउन होने तक पका ले। - अब कटा हुआ पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, हरा प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और नमक स्वाद अनुसार डाल कर सब्जियों को 4 से 5 मिनट तक fry करेंगे।
- सब्जियों के fry हो जाने के बाद सोया सॉस, विनेगर,काली मिर्च का पाउडर और रेड चिल्ली ऑयल डालकर मिक्स करेंगे।
- अब उबला हुआ Hakka noodles डालेंगे और चम्मच की मदद से नूडल्स और vegetable को अच्छे से mix करेंगे।
- एक प्लेट ले और नूडल्स को सर्व करेंगे ।Hakka Noodles In Hindi | हक्का नूडल्स रेसिपी
गरमा गरम नूडल्स तैयार है,आप इसे चिली सॉस या टोमेटो सॉस के साथ खा सकते हैं,और अपने परिवार को खिलाकर उनको खुश कर सकते हैं अगर आपको रेसिपी पसंद आई हो तो लाइक,शेयर,कमेंट करें।























