Hara bhara kabab | कबाब रेसिपी | हर कबाब – यह रेसिपी उत्तर भारत के लोकप्रिय स्नैक्स है,जो की पलक,हरा धनिया,हरी मटर,आलू और मसाले जैसी ढेर सारी पत्तेदार सब्जियों से मिलकर बनाया जाता है,यह प्रोटीन से भरपूर हेल्दी रेसिपी है, इस रेसिपी को घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है, इस रेसिपी को नाश्ते में बना सकते हैं,या फिर बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं, इस रेसिपी को आप वेजीटेबल कबाब भी बोल सकते हैं,इसे बस कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है,इन क्रिस्पी कबाब को आप चाय के साथ मेहमानों को सर्वे कर सकते हैं।

Hara Bhara Kabab

सामग्री :-

  • 200 ग्राम – पालक (उबला और बारीक कटा)
  • 100 ग्राम – पनीर (मैश किए हुए)
  • 1 कप – हरी मटर (उबली हुई)
  • 2 – आलू (उबले मैश किए)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 इंच का टुकड़ा – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच – धनिया पत्ती (बारीक कटी)
  • ½ चम्मच – गरम मसाला
  • ½ चम्मच – चाट मसाला
  • 1 चम्मच – नींबू का रस
  • नमक – स्वादानुसार
  • 1 चम्मच – तेल (fry के लिए)

विधि :-

  • पालक को उबालकर पानी को अलग कर दें,एक मिक्सर जार में पालक ,मटर, हरी मिर्च ,अदरक डालकर पीस ले।
  • पिसी हुई सामग्री को बाउल में निकाल ले ,अब इसमें आलू पनीर,मसाले,धनिया पत्ती,गरम मसाला,चाट मसाला नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • सभी मिश्रण को बाइंड करें,और हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से टिक्की या कबाब का आकार बना लें।
  • गैस को medium flame पर जलाएं, तवा या पैन पर हल्का तेल गरम करें,और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक ले।
  • गरमा गरम स्वादिष्ट हरा भरा कबाब बनकर तैयार है,इसे हरे धनिये की चटनी ,दही डिप या चाय के साथ सर्व करें।

सुझाव :-

  • हरा भरा कबाब बनाने में अगर आप आलू नहीं डालना चाहते हैं, तो यह जरूरी भी नहीं है।
  • कबाब में ब्रेड क्रम का उपयोग भी कर सकते हैं,इससे कबाब और क्रिस्पी बनेंगे।
  • इस रेसिपी में नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here