Inji Curry Recipe | इजी पुली रेसिपी | केरला स्टाइल मीठा और खट्टा अदरक का अचार – पारंपरिक रूप से बनाए जाने वाली केरल की फेमस रेसिपी है,यह अदरक और इमली के रस से बनाई जाने वाली गाढ़ी मसालेदार करी रेसिपी है,यह ओणम पर्व के लिए एक जरूरी और महत्वपूर्ण रेसिपी है ।

Inji Curry Recipe
दक्षिण भारत के व्यंजन अपने सरल और प्रभावी पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं, यह व्यंजन किसी पर्व या फिर सफर में आने जाने के लिए बहुत बढ़िया रहता है, इस रेसिपी को साइड डिश के रूप में सर्वे किया जाता है,इसे आप लंच डिनर में भी परोस सकते हैं, चलिए जानते हैं,घर पर इस रेसिपी को आसान विधि से कैसे बनाते हैं।

सामग्री :-

  • ½ कप – अदरक (बारीक कटी या कद्दूकस की)
  • 4-6 – हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
  • 1 कप – इमली (गुनगुने पानी में भिगोकर गाढ़ा रस निकाल लें, लगभग 1 कप)
  • 2-3 बड़े चम्मच – गुड़ (कद्दूकस किया, स्वाद अनुसार)
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • ½ चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 10-12 – करी पत्ते
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

तड़के के लिए :-

  • 2 बड़े चम्मच – नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच – राई
  • 2 – सूखी लाल मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच – मेथी दाना
  • 5-6 – करी पत्ता

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले इमली को गुनगुने पानी में 20 मिनट भिगोकर उसका गाढ़ा रस निकाल लें।
  • अब अदरक ले,और उसे साफ पानी में धूल कर उसका छिलका निकाल ले,और बारीक काट ले।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और एक कढ़ाही में नारियल तेल गरम करें,इसमें बारीक कटी अदरक डालकर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
  • इसमें हरी मिर्च, करी पत्ते, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें इमली का पानी डालकर,अच्छे से मिलाये और उबाल आने दें।
  • एक उबाल आने के बाद गुड़ और नमक डालें,धीमी आँच पर तब तक पकाएँ, जब तक करी गाढ़ी न हो जाए।(स्वाद खट्टा, मीठा और तीखा होना चाहिए)।
  • एक छोटे पैन में थोड़ा नारियल तेल गरम करें,राई डालकर चटकाएँ, फिर मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर भूनें।
  • अब इस तड़के को करी में डालें,और अच्छे से मिला दे।
  • अच्छा स्वाद आने तक के लिए,कुछ घंटों तक ढककर रखें, ताकि करी में अच्छा स्वाद आ सके।
  • स्वादिष्ट करी बनकर तैयार है,इसे चावल, पूरी ,पराठे के साथ सर्व करें।

सुझाव-

  • अगर अदरक को अच्छे से भूना जाएगा,तो इसमे कड़वाहट नहीं रहे गी।
  • इमली और गुड़ का उपयोग अपने स्वाद अनुसार करें।
  • यह करी फ्रिज में 1 हफ्ते तक रखकर खाई जा सकती है।
  • अगर आप दो-तीन दिन के सफर पर जा रहे हैं,तो यह रेसिपी आपके लिए बहुत अच्छी है।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here