आज हम आपके Kathal Pulao Recipe शेयर करने जा रहे हैं, यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है,उससे कई ज्यादा खाने में स्वादिष्ट है,आप इसे कम समय में घर में आसानी से बना सकते हैं,कटहल की सब्जी खा कर अगर आप थक गए हैं,तो आप कटहल पुलाव की यह रेसिपी जरूर try करें।

Kathal Pulao Recipe In Hindi बनाने की सामग्री-
- एक कप बासमती चावल
- 250 ग्राम कटहल
- बारीक कटा हुआ प्याज
- अदरक लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच
- 2 हरी मिर्च कटी
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- पुदीना बारीक कटा हुआ
Kathal Pulao Recipe में पड़ने वाले मसाले-
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
Kathal Pulao Recipe में पड़ने वाले खड़े मसाले-
- आधा छोटा चम्मच हींग
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- एक तेजपत्ता
- बड़ी इलायची
- दालचीनी
- दो हरी इलायची
- दो खड़ी लाल मिर्च
Kathal Pulao Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले चावल को पानी से साफ करें और कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले।
- गैस को medium flame में on करें और उसमें एक प्रेशर कुकर को रखें कुकर में दो बड़ा चम्मच तेल डालें,तेल को अच्छे से गर्म हो जाने दे,
- अब इसमें हीन जीरा और खड़े मसाले डालें कटा हुआ प्याज डालें प्याज को 1 मिनट तक fry करें,अदरक लहसुन का पेस्ट डालें, प्याज को सुनहरा होने तक fry करें।
- मसाले डालेंगे हल्दी,लाल मिर्च,धनिया,गरम मसाला और आधा cup पानी डालकर मसालों को अच्छे से fry करें, मसाले जब अच्छे से fry हो जाए,तो इसमें कटहल डालें और 1 मिनट तक कटहल के साथ मसालों को पका लें, अब चावल डालेंगे स्वाद अनुसार नमक डालेंगे, तीन cup पानी डालकर प्रेशर कुकर को बंद कर देंगे,और दो सीटी आने तक पका लेंगे,धनिया पत्ता डालकर पुलाव को सर्व करें यह रेसिपी आप घर में बनाकर सबको खिला कर सभी का प्यार पा सकते हैं।
यह भी पढ़े























