Khaman Dhokla Recipe खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते है,तो इसे अवश्य बनाईये,आप छोटे बच्चों के टिफन में यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं। 

Khaman Dhokla Recipe In Hindi

khaman dhokla recipe का घोल बनाने की विधि-

  • 1cup बेसन
  • 1/2cup सूजी
  • 1 टेबलस्पून चीनी
  • 1/2 टेबलस्पून नमक
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबलस्पून देसी घी
  • 1 टेबलस्पून इनो

Khaman Dhokla Recipe का तड़का  बनाने की विधि-

  • 1/2 टेबलस्पून राई
  • 1 टेबलस्पून चीनी
  • 5 से 6 करी पत्ता
  • 4 से 5 हरी मिर्च
  • 1 टेबलस्पून देसी घी

Khaman Dhokla Recipe बनाने की विधि-

  • सबसे पहले एक बाउल लेंगे,उसमें एक cup बेसन डालेंगे,आधा cup सूजी डालेंगे,चीनी,नमक,नींबू का रस,हल्दी पाउडर एक चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से मिलाएंगे। 
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा गोल बना लेना है, इसे हमें ज्यादा पतला नहीं करना है,और ना ही ज्यादा गाढ़ा रखना है,5 मिनट के लिए side में रख देंगे,फिर ईनो पाउडर डालकर हल्के से गोल में मिक्स करेंगे,ध्यान रहे ज्यादा फेटना नहीं है,अब ढोकला बनाने वाला बर्तन लेंगे,प्लेट में थोड़ा घी लगाना है, और ढोकले का mixcher प्लेट में डाल देंगे। 
  • अब ढोकला वाले बर्तन में पानी उबाल लेंगे ढोकला मिक्सचर वाली प्लेट स्टैंड के ऊपर रखेंगे और 10 से 15 मिनट तक स्टीम करेंगे 15 मिनट बाद हम देखेंगे। 
  • एक toothpick से check करेंगे अगर toothpick साफ बाहर निकल रही है,तो ढोकला पक चुका है,ढोकला को आसानी से एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे,और बड़े-बड़े चौकोर पीस में काट लेंगे। 
  • अब ढोकला का तड़का बनाएंगे एक पैन रखेंगे उसमें एक चम्मच घी डालेंगे,राई डालेंगे राई जब  चटकने लगे तो उसमें करी पत्ता,हरी मिर्च, एक कप पानी,एक चम्मच चीनी डालेंगे और 5 मिनट तक अच्छे से पका लेंगे तड़का ready होते ही,इसे ढोकला के ऊपर डालेंगे,Khaman dhokla recipe बनकर तैयार है,आप इसे हरी चटनी या tomato सॉस के साथ खा सकते है। 

    यह भी पढ़े

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here