Kulhad Pizza Recipe In Hindi:- आजकल की जनरेशन में पिज़्ज़ा खाना तो आम बात हो गई है लेकिन एक ही तरीके से पिज़्ज़ा खा खाकर अगर थक गए हैं, तो यह एक नई रेसिपी को ट्राई करें इसमें पिज़्ज़ा का स्वाद भी रहता है और आप इसको काफी हद तक पसंद करेंगे क्योंकि यह अलग तरीके से बनाया गया है कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाना बहुत ही आसान है आप इसे घर में माइक्रोवेव या फिर कढ़ाई में भी बना सकते हैं आज हम सीखेंगे एकदम आसान विधि से कुल्हड़ पिज़्ज़ा रेसिपी कैसे बनाते हैं।

कितने लोगों के लिए-4
कुल्लड़ पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री – Ingredients for kulhad pizza recipe
- 100 ग्राम-पनीर को (छोटे-छोटे क्यूब में काट ले)
- प्याज़-1 छोटे साइज़ की बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च -1 छोटे साइज़ की बीज निकालकर (छोटे-छोटे क्यूब में काट ले)
- टमाटर -1 छोटे साइज़ का बीज निकालकर (छोटे-छोटे क्यूब में काट ले)
- बॉईल कॉर्न – 3 से 4 टेबलस्पून
- 1- पिज़्ज़ा बेस (छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें)
- मेयोनीज़ – 4 टेबलस्पून
- पिज़्ज़ा सॉस – 4 टेबलस्पून
- ओरेगेनो – 2 टीस्पून
- चिल्ली फलैक्स – 2 टीस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
Kulhad Pizza टोपिंग के लिए सामग्री-
- मोज़रेला चीज़ – ज़रुरत अनुसार ग्रेट की हुई
- ओरेगेनो – स्प्रिंक्ल करने के लिए
- चिल्ली फलैक्स – स्प्रिंक्ल करने के लिए
- शिमला मिर्च – बारीक चोप की हुई थोड़ी सी
- बॉईल कॉर्न – 2 टीस्पून
कुल्लड़ पिज़्ज़ा बनाने की विधि- (How to make Kulhad Pizza Recipe)
- कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार कर ले।
- स्टफिंग के लिए पिज़्ज़ा बेस को छोटे-छोटे क्यूब में काटकर एक मिक्सिंग बाउल में डाल ले,और अब इसमें बॉईल कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज़ और पनीर के छोटे-छोटे क्यूब डालकर चम्मच से मिक्स कर ले।
- अब इसमें ओरेगेनो, चिल्ली फलैक्स डालने के बाद मेयोनीज़ और पिज़्ज़ा सॉस डाल ले,स्वाद अनुसार नमक डालकर चम्मच से सब चीज़ों को फिर से आपस में अच्छे से मिलाकर रख ले,स्टफिंग बनकर तैयार हैं।
- पिज़्ज़े को बेक करने के लिए कढ़ाई या माइक्रोवेव को प्रीहीट होने के लिए रख ले।
- यदि आप कढ़ाई में कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाना चाहते हैं तो एक भारी तली की कढ़ाई लेकर कढ़ाई की तली में नमक बिछा ले और अब कढ़ाई में स्टैंड रखकर स्टैंड के ऊपर एक प्लेट रख ले,जिसपर आपको चारों कुल्हड़ को रखना हैं और मीडियम आंच पर ढककर 10 मिनट प्रीहीट होने दे।
- उसके बाद मिट्टी के 4 कुल्हड़ ले,ले और अब एक कुल्हड़ में स्टफिंग को डालकर इसको प्रेस कर ले,इस तरह से स्टफिंग की एक लेयर लग जाएँगी।
1. स्टफिंग के ऊपर अपनी पसंद से कम या ज़्यादा ग्रेट की हुई मोज़रेला चीज़ को डाल ले। उसके बाद इसमें थोड़े से शिमला मिर्च और बॉईल कॉर्न रख ले,फिर ओरेगेनो और चिल्ली फलैक्स को स्प्रिंक्ल कर ले।
इसी कुल्हड़ में स्टफिंग की दूसरी लेयर लगाकर मोज़रेला चीज़ को अब अच्छे से ऊपर तक फिल कर ले और फिर चीज़ के ऊपर शिमला मिर्च और बॉईल कॉर्न रख ले और फिर चिल्ली फलैक्स और ओरेगेनो को स्प्रिंक्ल कर ले।
2. इसी प्रकार सारे कुल्हड़ को तैयार कर ले, 10 मिनट बाद प्रीहीट कढ़ाई में प्लेट के ऊपर दोनों कुल्हड़ को रख ले और अब आंच को medium flame मैं on करके तब तक बेक कर ले,जब तक चीज़ मेल्ट नही हो जाती हैं। 5 से 6 मिनट में ही चीज़ मेल्ट हो जाएँगी।Kulhad Pizza Recipe In Hindi
चीज़ मेल्ट होने के बाद गैस को बंद कर ले और दोनों कुल्हड़ को सावधानी से एक-एक करके कढ़ाई से बाहर निकालकर रख ले और सर्व करे।
इसी तरह से माइक्रोवेव में बनाने के लिए कुल्हड़ में सारी स्टाफिंग को भरले और माइक्रोवेव में रखकर 10 मिनट तक बेक करें।

कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनके तैयार है, आप इसे cold drink के साथ सर्व कर सकते हैं,यह रेसिपी घर के बच्चों और सभी को बहुत पसंद आएगी। धन्यवाद?























