Lauki Ka Kofta Recipe:- भारतीय व्यंजनों में जब बात लौकी की आती है तो लोग लौकी के नाम सुनते हैं अपना मन दुखित कर लेते हैं क्योंकि अधिकांश लोग लौकी और लौकी से बने सब्जियां पसंद नहीं करते है परंतु यह खास बात है कि लौकी के कोफ्ते जोकी खाने में बहुत ही टेस्टी और पारंपरिक कोफ्ते का स्वाद देता है। आपसे हमने पहले भी मलाई पनीर कोफ्ते रेसिपी साझा की है जो की पनीर से तैयार किया जाता है Lauki Ka Kofta Recipe इसके समान ही है और कोफ्ते लौकी के कद्दूकस करके तैयार किए जाते हैं।

आवश्यक सामग्री-ingrements for lauki ki kofte
- लौकी 500 ग्राम कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च एक दो बड़ी काट लीजिए
- 1 कप बेसन
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- तेल- Fry करने के लिए
- 1/3 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक- स्वादानुसार
सामग्री-
- 1 प्याज
- 2 टमाटर
- 1/2 इंच अदरक
- 4 कली लहसुन
- 2 चुटकी हींग
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/3 चम्मच कश्मीरी
- 1/3 चम्मच धनिया पाउडर
- जरूरत के अनुसार से कटी हुई हरी धनिया
- स्वाद के अनुसार नमक
- जरूरत अनुसार तेल कोफ्ते को फ्राई करने के लिए
विधि-
- 1 सबसे पहले लौकी को धो लें तत्पश्चात अच्छे से छीलिए लौकी को कद्दूकस कर ले कद्दूकस किए हुए लौकी को हाथ से हाथ से निचोड़कर उसका पानी निकाल ले।
- अब आप हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया, लाल मिर्च, बेसन और नमक मिलाकर रख दीजिए जिसके फल स्वरुप बेसन के कारण और बाकी सामग्री फुल जाये, 10 मिनट बाद कोफ्ते बनाने के लिए मिश्रण तैयार हैं अब आप कोफ्ते बना लें
- 2 अब दूसरी तरफ आप स्टील की कढ़ाई में तेल गर्म करके मीडियम आंच पर कोफ्ते को डीप फ्राई करें और कोफ्ता को पलट पलट कर ब्राउन होने तक फ्री कर लीजिए सुनहरा होने तक पका लें फिर उसे एक बॉउल में निकाल लें।
- 3 अब अदरक और लहसुन का पेस्ट बना ले इसी तरह टमाटर को पीसकर उसका पेस्ट बना ले कढ़ाई में तेल को डालें और गर्म करें तेल गर्म हो जाने पर जीरा डाल दें कुछ सेकेंड के बाद प्याज, अदरक, लहसुन वाला पेस्ट डालें इन सामग्री को तब तक भुनेंगे जब तक की उसका कच्चापन निकल ना जाए। या जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने न लगे।
- 4 मसाला सुनहरा होने के बाद एक गिलास पानी या आप इच्छा अनुसार पतला या गढ़ा तरी रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिए अब तरी को चमचे से चलाते रहिए फिर नमक और गरम मसाला मिला दे । तत्पश्चात 3-4 मिनट तक करी को उबलने दें, फिर पहले से तैयार रखें कोफ्ता डाल दें। कोफ्ते को अच्छे से करी में सॉफ्ट होने पर उसमें हरी धनिया डाल दें
- 5, अब आपका स्वादिष्ट और कम मसालेदार कम तेल में बने हुए लौकी के कोफ्ते तैयार हैं , गार्निशिंग के लिए बचे हुए हरी धनिया को ऊपर से डाल कर सजा दे आप इसे चपाती, रोटी, पूरी ,शान या चावल के साथ अपने फैमिली और फ्रेंड्स को सर्वे करे।























