Lemon Tea | honey lemon tea | लेमन टी के फायदे – वजन घटाने में मददगार मानी जाती हैं ,शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर मेटाबॉलिज्म को तेज करती है,और फैट बर्न करने में मदत करती है,और इससे वजन घटने में मदद मिलती है,लेमन टी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है,और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है,यह कम कैलोरी वाला हेल्दी ड्रिंक है,जिसे डाइटिंग के दौरान लिया जा सकता है, इसे खाना खाने के बाद लेंगे,तो खाना पचाने में मदद करेगा, चलिए जानते हैं,आसान विधि से लेमन टी कैसे बनाएं।

Lemon Tea

सामग्री :-

  • 1 कप – पानी
  • ½ चम्मच – चाय पत्ती
  • शहद/चीनी – स्वादानुसार
  • 1 – नींबू का रस
  • ½ चम्मच – अदरक (कद्दूकस की)

बनाने की विधि :-

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और एक पैन में पानी उबाल लें।
  • अब इसमें चाय पत्ती और अदरक डालकर 3 मिनट उबाल आने तक अच्छे से पका लेन।
  • गैस को बंद कर दें,और इसे एक कप में छान लें।
  • चाय को थोड़ा ठंडा होने दें,और फिर इसमें नींबू का रस और शहद/चीनी डालकर मिलाएँ।
  • गरमा गरम स्वादिष्ट हेल्दी और ताज़गी भरी लेमन टी बनकर तैयार है।
  • इसे स्नैक्स के साथ सर्व करें,चाहे तो बिना स्नैक्स के भी सर्वे कर सकते हैं।

सुझाव :-

  • गरम चाय में नींबू न डालें, नहीं तो स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • आप अगर इसमें चीनी या शहर का उपयोग नहीं करना चाहते तो इसको स्किप कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here