Malpua Recipe | Suji Malpua Recipe :- य़ह एक स्वादिष्ट और पारंपरिक भारतीय मिठाई है,वैसे तो आप इसे किसी भी समय बना कर खा सकते हैं,लेकिन यह खासकर त्यौहार और खास मौकों पर बनाई जाने वाली मिठाई है,यह बाहर से दिखने में करारी और अंदर से मुलायम होती है, मैदा,मावा,चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट से बनने वाली यह खास मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,चलिए जानते हैं,आसान विधि से मालपुआ को घर पर कैसे बनाएं,नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

Malpua Recipe

सामग्री :-

  • 1 कप – मैदा
  • 2 टेबलस्पून – सूजी
  • ½ कप – खोया (मावा)
  • 1 कप – दूध (ज़रूरत अनुसार)
  • ½ टीस्पून – इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून – चीनी

चाशनी के लिए :-

  • 1 कप – चीनी
  • ½ कप – पानी
  • ¼ टीस्पून – इलायची पाउडर
  • 6-7 – केसर के धागे
  • घी – जरूरत अनुसार

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, सूजी, खोया, इलायची पाउडर और चीनी डालें।
  • अब इसमे धीरे-धीरे दूध डालकर गाढ़ा घोल बना लें, (दोसा बैटर जैसा) इसे एक घंटा ढककर रख दें।
  • गैस को मध्य मार्च पर जलाएं,और कढ़ाई में पानी, चीनी डालकर 1 तार की चाशनी बना लें,इलायची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दें।
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें,एक करछी से घोल लेकर गरम घी में डालें,और हल्की आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • मालपुआ को दोनों तरफ पलट पलट कर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लेना है।
  • तले हुए मालपुए को गरम-गरम चाशनी में डालें,और 2-3 मिनट भिगोएँ, ताकि मालपुआ में चासनी अच्छे से भर जाए।
  • अब मालपुआ को चासनी से बाहर निकाल कर एक प्लेट रख ले।
  • अब तैयार मालपुआ मे ऊपर से कटे हुए पिस्ता/बादाम डालकर सजाएँ।
  • गर्मा गरम स्वादइष्ट मलपुआ बनकर तैयार है,इसे रबड़ी के साथ गरमा-गरम परोसें।

सुझाव :-

  • जब मालपुआ बनाए,तो घी का टेंपरेचर सही से देख ले,घी ना तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और ना ही कम।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here