Matar Paneer Recipe स्वादिष्ट और बनाने में आसान रेसिपी है,Matar Paneer अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं अगर किसी होटल में रेस्टोरेंट में जाते हैं तो सबसे पहले Matar Paneer की फरमाइश करते हैं,आज हम आपको बताएंगे घर पर होटल जैसा Matar Paneer कैसे बनाएं जो बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता आप Matar Paneer को एक बार घर में बना कर जरूर खाएं और इसका बेहतर अनुभव पाएं तो चलिए आज हम आपको बताएंगे Matar Paneer कैसे बनाते हैं।
Matar Paneer Recipe बनाने की सामग्री-
- 250 पनीर (चौकोर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ )
- 100 हरा मटर
- 1 मीडियम साइज का प्याज (कटा हुआ )
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 मीडियम साइज के टमाटर (बारीक कटे हुए)
- एक चम्मच काजू का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- फ्रेश क्रीम 1 बड़ा चम्मच
- एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 2 बड़ा चम्मच तेल (सरसों या रिफाइंड)
Matar Paneer Recipe में पढ़ने वाले मसाले-
- तेजपत्ता,दालचीनी,दोहरी इलायची,(खड़े मसाले)
- 1/2tbsp हल्दी पाउडर
- 1tbsp धनिया पाउडर
- 1tbsp लाल मिर्च पाउडर
- 1tbsp गरम मसाला
- 1tbsp पनीर मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
Matar Paneer Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले क्या करना है,प्याज,अदरक,हरी मिर्च का पेस्ट बना लेना है,अब गैस को medium flame में on करेंगे और उस पर एक कढ़ाई रखेंगे,कढ़ाई में तेल डालेंगे तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तब उसमें कटा हुआ पनीर डालेंगे, पनीर को fry करेंगे, पनीर को ज्यादा fry नहीं करना है।
- 2 से 3 मिनट तक पनीर को फ्राई करेंगे जब हल्का सा रंग बदल जाए,पनीर को दूसरी प्लेट में निकाल लेंगे
उसी कढ़ाई में तेजपत्ता,दालचीनी और हरी इलायची डालेंगे 1 मिनट तक fry करेंगे। - प्याज,अदरक,हरी मिर्च का पेस्ट बनाया था वह डालेंगे प्याज जब हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ टमाटर, काजू का पेस्ट और नमक स्वाद अनुसार डालेंगे ।
- टमाटर को 3 से 4 मिनट तक पका लेंगे अब धनिया पाउडर, गरम मसाला डालेंगे और आधा कप पानी डालकर
- मसालों को 3 मिनट तक medium flame मैं पका लेंगे, दो कप पानी डालकर 5 मिनट तक ढक कर पकाएं गे।
- 5 मिनट बाद fry किया हुआ पनीर डालेंगे,पनीर को ग्रेवी के साथ 3 से 4 मिनट तक पकाएं गे,फ्रेश क्रीम,कसूरी मेथी और पनीर मसाला डालेंगे
- गैस को बंद करके हरा धनिया डालकर सजाएंगे, Matar Paneer Recipe बनकर तैयार है,आप इसे रोटी पूरी या फिर पराठे के साथ खा सकते हैं,हम आशा करते हैं कि आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आएगी।
-
यह भी पढ़े























