आज हम आपके साथ में Low fat healthy diet recipe शेयर करने जा रहे हैं। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जो लोग डाइटिंग पर रहते हैं, वह कोशिश करते हैं, कि उनका ब्रेकफास्ट हेल्दी हो लेकिन Fatty ना हो, तो आज हम आपको बताएंगे बहुत ही आसान तरीके से Moong Dal Chilla Recipe कैसे बनाते हैं
Moong Dal Chilla Recipe बनाने की सामग्री-
- एक कप मूंग दाल
- प्याज बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- आधा छोटा चम्मच हींग
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- देसी घी एक चम्मच
Moong Dal Chilla Recipe बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक cup मूंग की दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। मूंग दाल जब अच्छे से फूल जाएगी, तब उसके पानी को निकालकर अच्छे से साफ कर देंगे, और उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लेंगे।
- एक बाउल लेगे उसमें मूंग दाल का पेस्ट डालेंगे। और बारी- बारी से सभी सामग्री add करेंगे। बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च ,धनिया पता बारीक कटा हुआ, हींग,जीरा,लाल मिर्च पाउडर,नमक स्वाद अनुसार और 1cup पानी डालेंगे, सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करेंगे और 2 मिनट के लिए साइड में रख देंगे।
- गैस को medium flame मैं on करेंगे। और उसमें नॉन स्टिक तवा रखेंगे,और हल्का देसी घी लगाएंगे, तवा जब हल्का गर्म हो जाए, तब उसमें मूंग दाल का जो बैटर ready किया था। उसको तवे में 1 चमचे की मदद से डालेंगे, और उसी चमचे से बीच में रखकर गोल- गोल बैटर को घुमाएंगे, जैसे कि डोसा बनाते हैं। यह proses थोड़ा जल्दी करना है, ताकि मूंग दाल का चिल्ला तवे में अच्छे से फैल जाए और फटे नहीं इसे 1 मिनट तक पकने देंगे, चिल्ला जब एक तरफ पक जाए तो, उसे दूसरे तरफ पलट कर अच्छे से पका लेना है।
- इसी तरीके से हमें सारे Moong Dal Chilla बना लेना है,आप इसे Morning के breakfast और Night के Dinner में खा सकते हैं।
- यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, और आपको Healthy भी रखता है? हम आशा करते हैं, कि आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आएगी आप इसे हरे धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।
यह भी पढ़े
























Very nice