Mutton Kosha Recipe | मटन कोसा रेसिपी – यह एक बंगाल की प्रसिद्ध रेसिपी है, जिसमें रसेदार मटन को मसाले के साथ पका कर बनाया जाता है,अगर आपको नॉनवेज खाना बहुत पसंद है,तो यह बंगाली तरीके से बना मटन आपको बहुत पसंद आएगा,इस रेसिपी को बनाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है, इसमें तमाम प्रकार के मसाले जैसे की लौंग,दालचीनी,भुना जीरा,इलायची इत्यादि डालकर बनाया जाता है, यह रेसिपी खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान भी है ,चलिए जानते हैं आसान विधि से घर पर यह रेसिपी कैसे बनाएं।

Mutton Kosha Recipe

सामग्री :-

  • 500 ग्राम- मटन
  • 4 – प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ कप – दही
  • 2 – टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 3 – हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 2 – तेजपत्ता
  • 1 टुकड़ा – दालचीनी
  • 2 – हरी इलायची
  • 3–4 – लौंग
  • 4–5 बड़े चम्मच – तेल / सरसों का तेल
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले तो मटन को अच्छे से धोकर उसमें हल्दी, दही और थोड़ा नमक डालकर 20 मिनट के लिए मेरिनेट कर लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और,कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें, जब धुआं निकलने लगे तब आँच धीमी कर दें।
  • इसमें खड़े मसाले डालें तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें।
  • अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से भून ले।
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2–3 मिनट तक भूनें फिर टमाटर और हरी मिर्च डालें।
  • अब इसमें मसाले डालें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अच्छी तरह से मसाले को भूनें।
  • जब मसाला से तेल अलग हो जाए,तब मेरिनेट किया हुआ मटन डालें,और धीमी आँच पर अच्छे से चलाते हुए भूनें।
  • 15–20 मिनट तक लगातार धीमी आंच पर चलाकर कोसा मटन को भून लें, ताकि मटन और मसाले अच्छे से मिल जाएं।
  • अब आवश्यकता अनुसार थोड़ा गुनगुना पानी डालें, ढककर मटन को नरम होने तक पकाएँ।
  • जब मटन अच्छे से पक जाए,और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब ऊपर से गरम मसाला डाले ,और हरा धनिया डाल कर मिलाए।
  • गरमागरम मटन कोसा बनकर तैयार है, इसे लुची, पराठा, चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • अगर आप इस रेसिपी में ग्रेवी नहीं चाहते हैं, तो पानी की मात्रा कम रखें।
  • नमक मिर्च मसालों का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here