Mutton Masala Recipe बहुत ही लजीज और स्वादिष्ट रेसिपी होती है,जिसको एक बार मटन मसाला करी का स्वाद लग जाए तो तो उसे कोई भी खाना इतना टेस्टी नहीं लगता है,बार-बार रेस्टोरेंट्स से मटन करी मंगाना और खाना ऊपर से इतनी महंगाई में रेस्टोरेंट के खाना की भरपाई करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मटन मसाला करी घर पर बनाना आसान है,और अपने हाथ की बनी हुई मटन करी का स्वाद ही अलग होता है,आज आपको बताएंगे Mutton Masala Recipe घर पर कैसे बनाते हैं।

तैयारी करने का समय-20min
मटन करी बनाने में-40min
कितने लोगों के लिए-4
मटन मसाला करी बनाने की सामग्री-
- 500 gram मटन
- 1/2 कप पानी
- 4 हरी मिर्च( बारीक कटा हुआ)
- 2 टमाटर( बारीक कटा हुआ)
- 2 प्याज़( बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया( बारीक कटा हुआ)
- 1/tbsp लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 tbsp हल्दी पाउडर
- 1/tbsp गरम मसाला पाउडर
- 2/tbsp धनिया पाउडर
- 1/tbsp मीट मसाला
- 2/tbsp अदरक लहसून पेस्ट
- 2/ बड़ा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1/tbsp कसूरी मेथी
Mutton Masala Recipe खड़े मसाले-
- तेजपत्ता,2 हरि इलायची,आधा चम्मच जीरा
Mutton Masala Recipe बनाने की विधि –
- मटन को सबसे पहले साफ पानी से अच्छे से धूल लेना है।

- गैस को medium flame में on करें और उस पर एक कढ़ाई रखें, कढ़ाई में तेल डालें तेल को गर्म हो जाने दे।
- अब खड़े मसाले डालें तेजपत्ता जीरा हरी इलायची और प्याज हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को रंग बदलने तक fry कर लेना है।
- अब बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और नमक स्वाद अनुसार डालकर टमाटर को 3 से 4 मिनट तक पका लें।
- मटर जब पक जाए तो मसाले डालें हल्दी पाउडर,लाल मिर्च,पाउडर धनिया पाउडर,गरम मसाला, कसूरी मेथी और आधा कप पानी डालकर मसालों को 2 से 3 मिनट तक पकाना है,जब तक मसालों से तेल अलग ना हो जाए।
- अब मसालों में मटन डाले और अच्छे से मिलाए मटन को धीमी आंच मैं 5min तक मसालों के साथ पकाए।
- 2 cup पानी डालकर मटन को ढक कर 20 मिनट तक medium flame में अच्छे से पका लेना है।
- 20 मिनट बाद गैस को बंद कर दें कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और लजीज Mutton Masala Recipe बनकर तैयार हरा धनिया और मीट मसाला डालकर गरमागरम सर्व करें।
- मटन मसाला करी को चावल,रोटी,रुमाली रोटी,तंदूरी रोटी के साथ खा सकते हैं। धन्यवाद?

























