Oats Chilla Recipe | ओट्स चिल्ला रेसिपी – झटपट से बनने वाली स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर नाश्ता रेसिपी है,इसे आप अपने डाइट में भी जोड़ सकते हैं,इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है,सुबह का नाश्ता या फिर लंच,डिनर में अगर आपको कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन है, तो ओट्स चिल्ला बनाकर खा सकते हैं,चलिए जानते हैं,इस रेसिपी को घर पर कैसे बनाते हैं।

Oats Chilla Recipe

सामग्री :-

  • 1 कप – ओट्स (पाउडर)
  • 2 बड़े चम्मच – बेसन
  • 2 बड़े चम्मच – दही
  • 1 – प्याज (बारीक कटा)
  • 1 – टमाटर (बारीक कटा)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 बड़े चम्मच – हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • ¼ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • सेंकने के लिए – तेल

विधि :-

  • सबसे पहले ओट्स को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर,बारीक पाउडर बना लें।
  • अब एक बाउल में ओट्स पाउडर, बेसन,दही को डालकर एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएँ।
  • प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बैटर बना ले, ध्यान रहे बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और तवे को गरम करें,तवे पर हल्का तेल लगाएँ।
  • बैटर को एक चम्मच की मदद से तवे पर डालकर, गोल चीला फैला लें। (जैसे कि डोसा बनाते हैं)
  • चिल्ला को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें,बाकी से भी इसी तरह चीले बना लें।
  • गरम-गरम ओट्स चीला बनकर तैयार है,इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

सुझाव :-

  • अगर आप ओट्स चिल्ला में बेसन का उपयोग नहीं करना चाहते,तो यह जरूरी भी नहीं है।
  • ओट्स चिल्ला में आप अपने मनपसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here