ओट्स पालक टिक्की | ओट्स टिक्की | ओट्स पलक कटलेट – सुबह का नाश्ता या फिर शाम की चाय के साथ बनाएं, यह हेल्दी और स्वादिष्ट ओट्स पलक टिक्की झटपट से बनने वाली रेसिपी है, आप अपने बच्चों को कुछ हेल्दी और अच्छा बनकर खिलाना चाहते हैं तो यह रेसिपी एक बार जरूर बनाएं,घर में आए अचानक से मेहमान या फिर पार्टी में भी इस टिक्की को बनाकर सर्वे कर सकते हैं, इस टिक्की को बनाने के लिए घर में रखी हुई, सामग्री से बनाया जा सकता है, चलीये जानते हैं, आसन विधि से टिक्की को घर पर कैसे बनाएं।

Oats Palak Tikki

सामग्री :-

  • 200 ग्राम – पालक (बारीक कटा और उबला)
  • ½ कप – ओट्स (सूखा भूनकर दरदरा पीस लें)
  • 1 – आलू (उबला मैश किया)
  • 2 बड़े चम्मच – बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स (बाइंडिंग के लिए)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी )
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच – जीरा
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच – चाट मसाला
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच – नींबू रस
  • तेल (शैलो फ्राई के लिए)

विधि :-

  • गैस को जलाएं और एक पैन में ओट्स को हल्का सुनहरा भून लें,और मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें।
  • पालक को उबालकर ठंडा कर लें,और एक बाउल में पालक, मैश आलू, पिसे ओट्स, बेसन/ब्रेडक्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब मिश्रण को बराबर हिस्सों में बाँटकर गोल या आलू टिक्की जैसी आकार में टिक्की बना लें।
  • एक नॉनस्टिक तवे पर हल्का तेल लगाए ,और मध्यम आँच पर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक सेक लें।
  • गरमा गरम ओट्स टिक्की बनकर तैयार है,इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • ओटी से टिक्की बनाते समय आप इसमें अपने मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं,जैसे कि गाजर,बीस,शिमला मिर्च, मटर।
  • इस रेसिपी को ऑयल फ्री और भी हेल्दी बनाने के लिए इसे एयर-फ्रायर या ओवन में बेक कर सकते हैं।
  • अगर आप आलू नहीं खाना चाहते हैं,तो ओट्स टिक्की बनाते समय इसमें आलू की जगह पनीर का उपयोग करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here