पालक के गुणों का बखान तो हर जगह होता है, अगर Palak की बात आए तो इसे खाने से कोई भी पीछे नहीं हटता है। पालक को आयरन का source भी कहते हैं। तो आज हम आपके साथ में Palak Paneer Recipe शेयर करने जा रहे हैं।
Palak Paneer Recipe बनाने की सामग्री-
- 500 ग्राम पालक
- 250 ग्राम पनीर
- बारीक कटा हुआ प्याज
- अदरक का पेस्ट
- बारीक कटी हरी मिर्च
- कसूरी मेथी
- फ्रेश क्रीम या दूध की मलाई
Palak Paneer Recipe में पढ़ने वाले मसाले-
- हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर दो छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला एक छोटा चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
खड़े मसाले-
- एक तेजपत्ता
- दालचीनी
- दो हरी इलायची
- दो लाल मिर्च
Palak Paneer Recipe बनाने की विधि-
- पालक को अच्छे से साफ कर प्रेशर कुकर में एक कप पानी डालकर दो सिटी लगाकर अच्छे से उबाल लें और इसे ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में डालकर ग्रैंड कर ले पालक को हमें महीन पीस लेना है।
- पनीर को छोटे-छोटे पीस में चौकोर काट लेना है।
- अब गैस को ऑन करें और उसमें एक कढ़ाई रखें एक बड़ा चम्मच तेल डालें तेल को अच्छे से गर्म हो जाने दे। खड़े मसाले डालेंगे। तेजपत्ता, दालचीनी, हरी इलायची,लाल मिर्च मसालों को अच्छे से fry कर ले।
इसमें डालेंगे बारीक कटा हुआ प्याज बारीक कटा हुआ हरा में अदरक का पेस्ट और प्याज को golden होने तक fry करेंगे। - अब इसमें मसाले डालेंगे हल्दी पाउडर धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार और आधा कप पानी डालकर मसालों को अच्छे से 1 मिनट तक फ्राई कर लेंगे।
- मसाले अच्छे से पक जाए तो इसमें पालक का पेस्ट डालेंगे और उसे 1 मिनट तक मसालों में अच्छे से मिक्स करेंगे इसके बाद पनीर को डालकर 5 मिनट तक पका लेंगे। कसूरी मेथी और क्रीम डालकर इसे सर्व करेंगे आप इसे रोटी के साथ खा सकते हैं।























