Paneer Chatpata | पनीर चटपटा – होटल जैसा स्वाद अगर घर पर चाहते हैं तो इस रेसिपी को घर पर एक बार जरूर बनाएं, होटल हो या रेस्टोरेंट यहां तक की घरों में भी तरह-तरह के पनीर के व्यंजन बनते हैं,अगर यह सब पनीर की रेसिपी खाकर बोर हो गए हैं, और कुछ नया स्वाद चाहते हैं,तो बनाये य़ह स्वादिष्ट पनीर चटपटा रेसिपी जो की खट्टा,तीखे स्वाद के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है,अगर कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर बनाएं।

पनीर चटपटा
इस रेसिपी को बनाने के लिए बस कुछ ही सामग्री की आवश्यकता होती है,जैसे कि पनीर,प्याज,टमाटर,हरी मिर्च और मसाले के साथ इसमें नींबू का रस और फ्रेश क्रीम मिलाकर धनिया पत्ता के साथ गार्निशिंग करके सर्व करते हैं, चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप इस रेसिपी को आसान विधि से घर पर कैसे बनाएं।

सामग्री :-

  • 300 ग्राम – पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच – तेल
  • 1 – प्याज़ (बारीक कटी हुई)
  • 2 – टमाटर (बारीक कटे या प्यूरी)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 – शिमला मिर्च (क्यूब्स में कटी हुई, वैकल्पिक)
  • ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच – कसूरी मेथी
  • नमक – स्वादानुसार
  • 3 चम्मच – फ्रेश क्रीम
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • 1 छोटा चम्मच – नींबू का रस

बनाने की विधि :-

  • गैस को medium flame पर जलाएं और एक कढ़ाही में तेल डालकर,प्याज़ और हरी मिर्च सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें, फिर टमाटर, नमक डालकर टमाटर को अच्छे से गल जाने दे।
  • मसाले डाले हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ और मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएँ।
  • शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट भून लें ,फिर पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ।
  • ऊपर से गरम मसाला, कसूरी मेथी और नींबू का रस फ्रेश क्रीम डालकर हरा धनिया से गार्निश करें।
  • गरमा-गरम पनीर चटपटा रेसिपी बनाकर तैयार है इसे रोटी, पराठा, नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • पनीर चटपटा रेसिपी को स्नैक की तरह हल्का ड्राई भी बना सकते हैं।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें। आप चाहे तो इसमें ग्रेवी भी बना सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here