[lwptoc]
Poha Recipe अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं,आप अगर ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं,तो पोहा खाने के लिए बढ़िया है। प्याज़ टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली,नींबू का रस डालकर तैयार होने वाला पोहा बनाने में बहुत ही आसान है जिसे घर पर आसानी से कभी भी बनाकर खाया जा सकता है।

| कितने लोगों के लिए | 4 member |
| कुल कितना समय | 20 min |
Poha Recipe बनाने की सामग्री-
- 2 कप पोहा
- 1 /tbsp तेल
- 1/2 tbsp हींग
- 1/2tbsp जीरा
- 1 /tbsp राई
- 1 medium size प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- 8-10 कढ़ी पत्ता
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 1/2 मूंगफली के दाने
- 1/2 /tbsp हल्दी
- नमक (स्वादानुसार)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- 1/tbsp नींबू का रस
- 1/tbsp हरा धनिया
Poha Recipe बनाने की विधि-
- छन्नी में पोहा डालकर पानी से साफ कर लें,ध्यान रहे,पोहा को पानी में ज़्यादा समय के लिए न भिगोएं, इसलिए इसे छन्नी में ही रहने दें।
- एक पैन में तेल डालें, मूंगफली के दाने डालकर 4 से 5 मिनट तक medium flame में fry करें और एक अलग बर्तन में निकाल ले।
- अब उसी पैन में हींग,जीरा,राई,कढ़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें।
- राई जब चटक ने लगे तो पेन में बारीक कटा हुआ प्यास डाले। प्याज़ हल्के सुनहरे रंग का हो जाएं, तब हल्दी और मूंगफली के दाने डालें।
- अब आंच को तेज़ करें,उसमें नमक और पोहा डालकर अच्छी तरह से दो मिनट तक मिलाएं।
- आंच बंद करके इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया डालें,Poha Recipe बन कर तैयार है,आप इसे गरमा गरम खा सकते है।
पोहे Recipe को चाय, जूस या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं,या खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है,आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।(नोट- पोहा में आप अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं जैसे कि,आलू, टमाटर,शिमला मिर्च,गाजर,मटर।)
पोहे Recipe को कैसे सर्व करें-
सर्व करते वक्त आप पोहे पर अनार के दाने, हरा धनिया और नमकीन डाल सकते हैं।























