Puran Poli Recipe | रेसिपी पूरन पोली | महाराष्ट्रीयन पूरन पोली | पूरन पोली कैसे बनाएं | – गणेश चतुर्थी पर बनाए यह स्वादिष्ट पूरन पोली रेसिपी, मीठे चना दाल की स्टफिंग आटे में भरकर पराठे की तरह बनाई जाने वाली यह रेसिपी खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बनाने में आसान भी है,यह रेसिपी आमतौर पर विशेष अवसरों या त्योहार के समय बनाया जाता है।

भारतीय खाने की चर्चा तो हर जगह रहती है,होली हो या दिवाली या फिर गणेश चतुर्थी इन महान पर्व में अनेकों मिठाइयां बनाई जाती हैं,और तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए जाते है,उनमें से ही एक यह पूरन पोली रेसिपी भी है,जो कि दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और बनाई जाती है।
सामग्री –
- 3 कप – गेहूं का आटा
- ½ कप – मैदा
- ¼ छोटी चम्मच – हल्दी (रंग के लिए)
- 2 बड़े चम्मच – तेल/घी
- नमक – स्वाद अनुसार
स्टफिंग बनाने के लिए: –
- 2 कप – चना दाल (2 घंटे तक भिगोई हुई )
- 1 कप – गुड़ (स्वाद अनुसार)
- ½ छोटी चम्मच – इलायची पाउडर
- 1 चुटकी – जायफल पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच – घी (आवश्यकता अनुसार)
- पानी- आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि –
- एक पारात ले,और आटा, मैदे, हल्दी, नमक और तेल को आपस में अच्छे से मिलाकर नरम आटा गूंध लें।
- एक साफ कपड़े से आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
- चना दाल को धूल कर उसका पानी निकाल दे,और कुकर में दाल डालकर पानी के साथ 2-3 सीटी आने तक पकाएँ।
- कुकर के ठंडे हो जाने के बाद दाल का पानी छानकर दाल को मैश करें या मिक्सर में डालकर पीस लें।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और एक कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें दाल और गुड़ डालें।
- दाल और गुड़ को धीमी आँच पर चलाते हुए पकाएँ, जब तक की मिश्रण गाढ़ा और सूखा न हो जाए।
- अब इसमें इलायची और जायफल पाउडर डाल कर मिलाए और ठंडा हो जाने दें।
- आटे की बराबर भागों में कटी (मीडियम साइज) की लोई लें, और उसमें चना दाल की स्टफिंग भरें।
- अब इसे हल्के हाथों से बेलकर गोल पराठे के आकार में बना लें। (जैसे कि आलू का पराठा बनाते हैं)
- गैस पर तवे को गर्म होने के लिए रखें,तवे पर घी/तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक पलट पलट कर सेक लें।
- गरमागरम Puran poli पर घी डालकर दूध के साथ परोसे।
सुझाव –
- पूरन पोली बनाने के लिए आप तेल की जगह घी का इस्तेमाल करेंगे ,तो ज्यादा अच्छा रहेगा इससे यह स्वादिष्ट बनेगी।
- अगर आपके पास जयफल पाउडर उपलब्ध नहीं है, तो यह जरूरी भी नहीं है।
- अगर आपको गुड खाना पसंद नहीं है ,तो यह रेसिपी चीनी के साथ भी बना सकते है।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक























