Sabudana Paratha | साबूदाना पराठा :- खाने में स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपुर होता है,इस रेसिपी को अधिकतर लोग उपवास के समय खाना पसंद करते हैं,अगर चाहे तो इस रेसिपी को ब्रेकफास्ट में भी बना सकते हैं,जैसा की आप सभी जानते हैं,इन दिनों नवरात्र का समय चल रहा है,और 9 दिन के उपवास में कुछ अच्छा और एनर्जी से भरपुर खाने का मन करता है, जिससे की व्रत आसनी से किए जा सके,तो यह रेसिपी सबसे अच्छी और स्वाद से भरपुर है।

यह रेसिपी साबूदाना,आलू, हरी मिर्च,धनिया से मिलकर बनाई जाती है,चलीये जानते हैं,आसान विधि से घर पर इस रेसिपी को कैसे बनाएं,नीचे दिए गए सभी बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।
सामग्री :-
- 1 कप – साबूदाना
- 2 मध्यम आकार – उबले आलू
- 1 बारीक कटी – हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच कटी हुई – धनिया पत्ती
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर (व्रत में न हो तो छोड़ दें)
- पराठा सेंकने के लिए – घी
बनाने की विधि :-
- सबसे पहले गैस को मध्यम आंच पर जलाएं, और एक कढाई रखें, कढ़ाई में साबूदाना डालकर हल्का रोस्ट कर ले।
- साबूदाना जब ठंडा हो जाए, तब इसे एक ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस ले।
- एक चम्मच साबूदाना का सुख आटा बचा ले,पराठा बनाने में मदद होगी।
- अब उबले आलू को मैश करें,और उसमें साबूदाना, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, सेंधा नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- मिश्रण से पराठा बनाने के लिए मध्यम आकर में बराबर भाग से लोई बना लें।
- एक चकला बेलन की मदद से तैयार की गई लोई को पराठे आकार में बेल लेना है,(अगर जरुरत लगे तो,साबूदाना का आटा लगाकर बेले)।
- गरम तवे पर पराठा डालें,और दोनों तरफ घी लगाकर मध्यम आंच पर कुरकुरा और भूरा रंग होने तक सेंकें।
- गरमा-गरम साबूदाना पराठा बनकर तैयार है,इसे दही, चटनी या आलू की सब्ज़ी के साथ सर्व करें।
सुझाव :-
- अगर पराठा चकला में चिपक रहा है, तो इसे थोड़ा घी लगाकर बेले।
- अगर आप उपवास में व्रत वाले नमक का उपयोग नहीं करते हैं, तो इसे सदा भी बनाकर दही में खा सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























