Samak Rice Recipe | सामक चावल – व्रत या उपवास में खाई जाने वाली यह सबसे स्वादिष्ट और अच्छी रेसिपी है, सामक चावल खाने में लगभग रवा उपमा के जैसा लगता है, लेकिन यह उपमा से अधिक पोषक तत्व और स्वाद प्रदान करता है,जैसा कि सभी जानते हैं,इन दोनों नवरात्रि के त्यौहार चल रहे हैं,और बहुत से लोग 9 दिन का उपवास करते हैं,और चावल,सूजी,प्याज और लहसुन जैसे व्यंजनों से परहेज करते हैं,तो यह एक बेहद लोकप्रिय उत्तर भारतीय उपवास की रेसिपी है,इस रेसिपी को नाश्ते में या फिर लंच,डिनर में खा सकते हैं, चलिए जानते हैं,आसान विधि से इस रेसिपी को कैसे बनाएं।

सामग्री :-
- 1 कप – सामक चावल
- 2 कप – पानी
- 1 बड़ा चम्मच – घी
- 1 छोटा चम्मच – जीरा
- ½ टी स्पून – काली मिर्च
- 1 इंच अदरक, बारीक कटी हुई
- ½ – आलू (कटा हुआ)
- ½ – गाजर (कटा हुआ)
- 1 – टमाटर (बारीक कटा)
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा टुकड़ा – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच – धनिया पत्ती (कटी हुई)
बनाने की विधि :-
- सामक चावल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और एक कढ़ाई या प्रेशर कुकर में घी गरम करें।
- इसमें जीरा,हरी मिर्च,काली मिर्च और अदरक डालकर fry करे, और फिर आलू गाजर टमाटर को डालकर अच्छे से भून लें।
- अब भीगे हुए सामक चावल डालें,और 1 मिनट तक चलाते हुए भूनें,पानी और सेंधा नमक डालें।
- ढककर मध्यम आंच पर 8–10 मिनट पकाएँ (या प्रेशर कुकर में 1 सीटी तक)।
- पानी जब सूख जाए,और चावल पक जाएँ तो गैस बंद कर दें।
- ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती डालें,और गरमा-गरम दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
सुझाव :-
- सामक चावल बनाते समय ज्यादा पानी का उपयोग न करें नहीं तो यह गीला हो जाएगा।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























