Suji idli recipe | सूजी इडली रेसिपी | इंस्टेंट सूजी इडली | रवा इडली – खाने में स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है,यह दक्षिण भारत की लोकप्रिय आसान नाश्ते के व्यंजनों मैं आने वाली रेसिपी है,अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं,और स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहते हैं,तो आज से ही अपने नाश्ते और खाने में इस रेसिपी को जरूर अपनाए।

सूजी इडली खाने से पाचन अच्छा होता है,यह वज़न घटाने में सहायक होता है ,शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है,क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है,यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी है, इसे कुछ ही सामग्री से घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है।
सामग्री –
- 1 कप – सूजी (रवा)
- ½ कप – दही (फेंटा हुआ)
- पानी (जरूरत अनुसार)
- नमक – स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच – ईनो या बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मचतेल
- 1 छोटा चम्मच – तेल
- ½ छोटा चम्मच – राई
- ½ छोटा चम्मच – उरद दाल
- 4-5 – काजू (कटा हुआ)
- 5-6 – करी पत्ता
- 1 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
विधि :-
- सबसे पहले सूजी को एक छन्नी की मदद से छान ले,ताकि सूजी में अगर कोई गंदगी हो तो वह बाहर निकल जाए।
- एक बाउल में सूजी डाले,और इसमे दही मिला कर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
- घोल को ज्यादा पतला नहीं करना है,अब इसमे नमक डालें और 20-30 मिनट ढककर रख दें,तकी सुजी अच्छे से फूल जाए।
तड़का लगाएं –
- एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें,इसमें राई, उरद दाल, करी पत्ता, काजू और हरी मिर्च डालकर भूरा होने तक भूनें।
- तड़के को सूजी के घोल में डालकर,मिक्सचर को एक चम्मच की मदद से चलाते हुऎ अच्छे से मिला दें।
- घोल अगर थोड़ा गाढ़ा हो तो, जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डालें।
- इडली सांचे को तेल या घी लगाकर चिकना कर लें ,ताकि इडली अच्छे से निकल आए चिपके ना।
- अब गैस को जलाएं ,और इडली कुकर या स्टीमर में पानी डालकर गरम करें।
- इडली बनाने से पहले घोल में ईनो डालें,और हल्के हाथ से एक चम्मच की मदद से मिलाएँ।
- अब सांचों में घोल भरें,और स्टीमर में 10–15 मिनट तक अच्छे से पकाएँ।
- निर्धारित समय के बाद गैस को बंद कर दें,और कुकर या स्टीमर को ठंडा हो जाने दे।
- अब सभी संचों से एक-एक कर के इटली बाहर निकाल ले।
- गरमा गरम इडली बनकर तैयार है, इसे सांभर,नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
सुझाव –
- इडली बनाते समय खट्टे दही का उपयोग नहीं करना है, इससे इडली का स्वाद बिगाड़ सकता है ।
- अगर इडली ज्यादा फूली हुई और स्पंजी बनानी है ,तो घोल ज़्यादा पतला न रखें।
- अगर आप प्लेन इटली बनाना चाहते हैं ,तो तड़के को skip कर सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –
- रवा उपमा कैसे बनाएं?2022
- Coconut Jaggery Modak Recipe / नारियल गुड मोदक रेसिपी
- Mawa Modak Recipe | मावा मोदक
- Upma recipe | उपमा रेसिपी इन हिंदी























