Thecha Recipe | ठेचा रेसिपी – महाराष्ट्र में बनने वाली पारंपरिक रेसिपी है,यह हरी मिर्च मूंगफली के दाने से मिलकर बनने वाली स्वादिष्ट और चटपटी रेसिपी है,हरी मिर्च एक ऐसी सब्जी है,जिसका उपयोग हर सब्जियों में किया जाता है,और हरी मिर्च ठेचा एक ऐसा व्यंजन है,जिसे महाराष्ट्र के हर फूड के साथ खाया जाता है,कई लोग इसे हरी मिर्च और लहसुन की चटनी के नाम से भी जानते हैं,चलिए जानते हैं,आसान विधि से इस रेसिपी को घर पर कैसे बनाएं।

Thecha Recipe

सामग्री :-

  • 10-12 – हरी मिर्च (तीखी स्वाद अनुसार)
  • 7-8 – लहसुन की कलियां (छिलका निकल ले)
  • 2 बड़े चम्मच – मूंगफली (भुनी हुई)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • 1-2 छोटे चम्मच – तेल
  • 1 बड़े चम्मच – हरा धनिया

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले लहसुन और हरी मिर्च को धोकर उसका पानी सुखा लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें,उसमें हरी मिर्च व लहसुन डालकर हल्का भून लें।
  • अब इसमे भुनी हुई, मूंगफली को डालकर 2-3 मिनट सेक लें।मिक्सर या सिलबट्टे पर मिश्रण,नमक और हरा धनिया को डालकर दरदरा पीस लें। (ज्यादा बारीक नहीं पीसें)
  • ठेचा बनकर तैयार है,इसे गरमा-गरम ज्वार/बाजरे की रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।
  • यह रेसिपी खाने में बहुत स्वादिष्ट और चटपटी लगती है।

सुझाव –

  • अगर आप इस रेसिपी को ग्राइंडर की बजाय सिलबट्टे पर बनाएंगे, तो ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी ।
  • मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें,तीखी या काम तीखी।
  • इस रेसिपी को बनाने में अगर आप हरे धनिया का उपयोग नहीं करना चाहते,तो यह जरूरी भी नहीं है।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here