Tomato Rice | Tomato Rice Recipe – बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट रेसिपी है,अगर आपको बहुत तेज भूख लगी है,और झटपट से कुछ अच्छा और चटपटा बनाकर खाना चाहते हैं,तो इस रेसिपी को बनाकर खाएं,इससे आपकी भूख भी मिट जाएगी और अच्छा स्वाद भी मिल जाएगा, यह रेसिपी सुबह के नाश्ते और रात के खाने में भी बनाई जाती है,आमतौर पर इसे बिना किसी साइड डिश के परोसा जाता है,चलिए जानते हैं,इस रेसिपी को आसान विधि से कैसे बनाते हैं।

Tomato Rice

सामग्री :-

  • 2 कप – चावल (उबले हुए)
  • 3-4 – टमाटर (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
  • 1 – प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 2 – हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 6-7 – करी पत्ते
  • 1/4 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • नमक – स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच – तेल
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • 1/2 छोटा चम्मच – राई
  • 1/2 छोटा चम्मच – जीरा
  • 1 – सूखी लाल मिर्च

बनाने की विधि :-

  • गैस को मध्य आंच पर जलाएं,और कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • तेल जब गर्म हो जाए तब राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर चटकाएँ।
  • अब इसमे प्याज़ और हरी मिर्च डालकर,हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें,और 2 मिनट तक भूनें,फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएँ।
  • अब मसाले डाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाला भूनें ।
  • उबले चावल डालें,और सभी को अच्छे से मिलाये ताकि चावल में मसाले अच्छे से मिल जाए,ऊपर से धनिया पत्ता डाल कर सजाये।
  • गरमा गरम टोमाटो राइस बनकर तैयार है, इसे रायता, पापड़ या सलाद के साथ सर्व करे।

सुझाव –

  • इस रेसिपी को कच्चे चावल से भी बना सकते हैं,उबले चावल की जगह कच्चे चावल इसी विधि से प्रेशर कुकर में डालकर पकाए।
  • इस रेसिपी में आप अपने मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here