Uttapam | रवा उत्तपम रेसिपी | सूजी उत्तपम | इंस्टेंट सूजी उत्तपम – यह एक मशहूर साउथ इंडियन रेसिपी है,जो की सूजी और सब्जियों से मिलकर बनाई जाती है,यह उत्तपम रेसिपी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, कम से कम समय में बनने वाली यह उत्तपम रेसिपी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है, यह आमतौर पर खास दोसा बैटर या इडली बैटर से बनाया जाता है।

Uttapam
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, और Diet प्लान में कुछ हल्का हेल्दी खाना चाहते हैं,तो यह रेसिपी ब्रेकफास्ट, लंच,डिनर तीनों के लिए अच्छा ऑप्शन है ,चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप करके आसान विधि से उत्तपम रेसिपी घर पर कैसे बनाएं।

सामग्री (Ingredients) : –

  • 2 कप – इडली/डोसा बैटर
  • 1 – प्याज (बारीक कटा )
  • 1 -टमाटर (बारीक कटा)
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • ½ कप – शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • ¼ कप – गाजर (कद्दूकस किया)
  • 2 बड़े चम्मच – हरा धनिया (बारीक कटा)
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल / घी

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से साफ पानी में धूल ले और बारीक बारीक काट ले।
  • अब एक बाउल में बैटर डालें ,और अच्छे से फेंट लें,घर का बना बैटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गाजर और हरा धनिया बारीक काटकर एक प्लेट में रख लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं ,और नॉन-स्टिक तवा या कास्ट आयरन तवा गरम करें, और उसमें हल्का सा तेल लगाएँ।
  • एक चम्मच भर कर तवे पर बैटर डालकर गोल फैलाएँ (डोसा जितना पतला नहीं, थोड़ा मोटा रखें)।
  • ऊपर से प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर और हरा धनिया समान रूप से छिड़कें।
  • अब हल्के हाथ से दबा दें ,ताकि सब्जियाँ बैटर में चिपक जाएँ।
  • अब किनारों पर थोड़ा तेल डालें, और धीमी आंच पर दूसरी तरफ भी पलट कर सेंकें।
  • दोनों तरफ से उत्तपम जब अच्छे से शिक जाए ,तो उसे एक प्लेट में निकाल ले ,इसी तरीके से सारे उत्तपम बना लें ।
  • गरमागरम उत्तपम बनकर तैयार है,इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • इस रेसिपी को आप केवल प्याज-टमाटर से भी बना सकते हैं, या सिर्फ प्याज का उत्तपम भी बना सकते हैं।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
  • उत्तापम बनाने के लिए आप इसमें अपने मैनपसंद सब्जीयां डाल सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here