Vegetable Momos Recipe मोमोज़ एक चाइनीज़ डिश है,लेकिन अपने भारत में भी मोमोज को काफी पसंद किया जाता है,यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है,मोमोज को कई तरह से बनाया जा सकता है। मोमोज को बनाने में जितना अच्छा लगता है उससे कई ज्यादा खाने में लोग पसंद करते है स्टीम मोमोज और fry मोमोज दोनों तरह से बना सकते हैं।

Vegetable Momos Recipe

Vegetable Momos Recipe बनाने के लिए सामग्री-

मैदा,सोया सॉस, नमक, सिरका, काली मिर्च,पत्तागोभी, गाजर को कद्दूकस करके मोमोज की स्टॉपिंग की जाती है। इसके बाद मोमोज को स्टीम किया जाता है या फिर fry किया जाता है।

Vegetable Momos Recipe को सर्व करने का तरीका-

स​ब्जियों के अलावा मोमोज़ कई तरीके से बनाया जाता है जैसे कि चिकन मोमोज,पनीर मोमोज के साथ तंदूरी मोमोज भी बेहद लोकप्रिय है। मोमोज को रेड चिल्ली सॉस और मेयोनीज़ के साथ सर्व किया जाता है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए 12

Vegetable Momos Recipe की सामग्री-

  • 2 कप मैदा
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • भरावन के लिए
  • 1 गाजर
  • पत्तागोभी
  • 1 शिमला मिर्च
  • 2 tbsp तेल
  • 1 प्याज़ (बारीक कटा)
  • 1/tbsp लहसुन,अदरक का पेस्ट
  • 1/tbsp सोया सॉस
  • ¼ tbsp सिरका
  • ¼ tbsp काली मिर्च (पाउडर)

Vegetable Momos Recipe बनाने की वि​धि-

  • एक प्लेट में और उसमें दो कप मैदा डालें, आधा चम्मच नमक और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट गूंथ लें और एक गीले कपड़े से 10 मिनट के लिए ढक कर साइड में रख दें।
  • सभी हरी सब्जियों को बारी काट ले या फिर कद्दूकस कर ले।

Vegetable Momos स्टफिंग तैयार करें-

  • गैस को medium flame ने on करें और उस पर ही कढ़ाई रखें, 2/tbsp तेल डालें तेल जब गर्म हो जाए तब कढ़ाई में प्याज़ और लहसुन,अदरक का पेस्ट डालकर भून लें।
  • प्याज को fry करने के बाद इसमें गाज़र और पत्तागोभी, शिमला मिर्च मिलाएं soft होने तक medium आंच पर भूनें।
  • सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं।
  •  मैदे की छोटी-छोटी लोई बना ले और छोटी रोटी के आकार मैं पतला बेल लें।
  •  एक टुकड़े को हाथ में लेकर उसमें तैयार किए गए मिश्रण की स्टाफिंग करें।
  •  एक तरफ से किनारी को पकड़कर किनारों के साथ सिलवटें बनाते हुए इक्ट्ठा कर लें और पोटली शेप मैं बना लें।बाकी के सभी मोमोज भी इसी तरीके से भरें।
  • अब एक मोमो स्टीमर की मदद से 15 मिनट स्टीम करने के बाद गैस को बंद कर दें।
    स्टीम मोमोस को सोया सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें।
    Key Ingredients: मैदा, नमक,भरावन के लिए, गाजर, पत्तागोभी, तेल, प्याज़, सोया सॉस, नमक, सिरका, काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट।
    नोट-अगर आपके पास स्टीम करने वाला बर्तन नहीं है तो आप एक पतीले में पानी गर्म करें और स्टील कि किसी जाली वाली प्लेट से भी आप मोमोज स्टीम कर सकते हैं।

    यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here