कटहल पालक मसाला रेसिपी अगर आप एक ही तरह से कटहल की सब्जी बना-बना कर थक गए हैं,तो कुछ नया सीखें और बनाएं कटहल पालक मसाला रेसिपी की सब्जी बनाने और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है, घर में अगर कोई मेहमान आया हो और आप कुछ नया और स्वादिष्ट बना कर खिलाना चाहते हैं,तो कटहल पालक मसाला रेसिपी बनाकर खिलाएं,मेहमानों और घर परिवार के सभी लोग इस रेसिपी को खाकर बहुत खुश होंगे।

कटहल पालक मसाला रेसिपी In Hindi
कुल समय-25 मिनट
तैयारी का समय-10 मिनट
पकने का समय-15 मिनट
कितने लोगों के लिए-4

कटहल पालक मसाला रेसिपी बनाने की सामग्री-

  • 250 gram कटहल
  • 300 gram पालक (का पेस्ट)
  • 2/tbsp फ्रेश क्रीम
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1/tbsp अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च (बारी कटी)
  • हरा धनिया (बारीक कटा)
  • 1/tbsp हल्दी पाउडर
  • 1/tbsp धनिया पाउडर
  • 1/2 tbsp गरम मसाला
  • 1/2 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • 2/tbsp तेल

खड़े मसाले-

तेजपत्ता,दालचीनी,1/2 tbsp जीरा,2 हरी इलायची

कटहल पालक मसाला रेसिपी बनाने की विधि-

  • सबसे पहले कटहल को छीलकर साफ कर ले और पालक को साफ करके मिक्सर ग्राइंडर में डालकर उसका पेस्ट बना ।
  • गैस को medium flame मैं on करें एक पैन को रखकर दो गिलास पानी डालें,पानी में जब उबाल आने लगे तब उसमें कटहल डालें और 5 मिनट तक उबालें।
  • अब कटहल को एक छन्नी की मदद से पानी को अलग कर ले और कटहल को ठंडा कर लें एक प्लेट में कटहल को डालें। उबले हुए कटहल में थोड़े से मसाले मिक्स करें हल्दी,धनिया, लाल मिर्च,और आधा चम्मच नमक डालकर 2 मिनट के लिए रख दें।
  • गैस में पैन रखें दो चम्मच तेल डालें, तेल जब गर्म हो जाए तब कटहल जो मसालों के साथ मिक्स किया था उसे 5min fry करेंगे।
  • कटहल जब fry हो जाए तो एक अलग प्लेट में निकाल लेंगे।
  • अब उसी पैन में खड़े मसाले डालेंगे जीरा,तेजपत्ता,दालचीनी, इलायची को डालकर,आधा मिनट fry करने के बाद प्याज अदरक लहसुन का पेस्ट हरी मिर्च डालकर प्याज का रंग बदलने तक fry कर लेंगे।
  • प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो मसाले डालेंगे हल्दी,धनिया, लाल मिर्च,गरम मसाला नमक (स्वाद अनुसार ध्यान रहे कटहल fry करते समय भी नमक डाला था) और आधा का पानी डालकर मसालों से तेल अलग होने तक मसालों को fry करेंगे।
  • मसालों से तेल जब अलग हो जाए,तब पालक का पेस्ट डालकर मसालों में अच्छे से मिक्स करेंगे fry किया हुआ कटहर डालेंगे और कटहल पालक को मिक्स करेंगे एक कप पानी डालकर ढक कर medium flame मैं 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं गे।
  • 5 मिनट बाद जब कटहल पालक मसाला रेसिपी पक जाए तो प्रेस क्रीम धनिया पत्ता डालकर गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
  • अगर आपको रेसिपी पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद?

नोट- कटहल पालक मसाला रेसिपी मैं नमक का विशेष ध्यान देना है क्योंकि कटहल fry करने के time भी उसमें नमक था और जब पालक की ग्रेवी बनाएंगे तब भी नमक डालेंगे अगर आपके पास मार्केट की फेस क्रीम नहीं है तो आप दूध की मलाई का भी use कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here