धनिया आलू रेसिपी: धनिया आलू कानपुर की फेमस सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाने वाली रेसिपी है,कानपुर में धनिया आलू को सुबह के नाश्ते में बनाकर खाना पसंद करते हैं,धनिया आलू को घर पर स्वादिष्ट और चटपटा कैसे बनाएं और क्या सामग्री का उपयोग करें,यह सब इस विधि में बताएंगे जिससे कि आप घर में ही धनिया आलू की रेसिपी को बना सकें ।

धनिया आलू रेसिपी

धनिया आलू रेसिपी सामग्री –

  • हरी धनिया 100 ग्राम
  • हरी मिर्च 4-5
  • 1 आंवला
  • नीबू का रस 2-4 छोटा चम्मच
  • 1 चम्मच – अमचूर पाउडर
  • 500 ग्राम – उबला आलू
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच दही
  • 1/2 चम्मच – जीरा पाउडर
  • 2 चम्मच – देसी घी

धनिया आलू Recipe Method-

  • सबसे पहले आलू को चलकर चौकोर साइज में काट ले। धनिया,हरी मिर्च को अच्छे से पानी में डालकर साफ कर ले।
  • अब एक मिक्सर का जार ले और उसमें धनिया पत्ती, हरी मिर्च, नमक,आंवला,दही,अमचूर पाउडर को डालकर बारीक़ पीस लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और उसे पर एक कढाई रखें कढ़ाई में दो चम्मच देसी घी डालें।
  • देसी घी जब गर्म हो जाए तब कटा हुआ आलू कढ़ाई में डालें और एक चम्मच की मदद से 1 मिनट तक fry करें।
  • अब तैयार किया गया मिश्रण आलू के ऊपर से डालें और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले।
  • गरमा गरम धनिया आलू रेसिपी बनाकर तैयार है,धनिया आलू को एक सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व करें।
  • हम आशा करते हैं कि आपको आज की हमारी यह रेसिपी पसंद आई होगी अगर आपके कुछ सुझाव या फिर जानकारी है,तो कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

सुझाव-

  • धनिया आलू को कढ़ाई में बिना फ्री किया भी बनाया जा सकता है। (उबले हुए आलू में सभी सामग्री को एक बॉल में डालकर मिला लें)
  • धनिया आलू का स्वाद खट्टा और तीखा चटपटा होना चाहिए।

Note: अगर आप रोज कुछ नया बनाना सीखना चाहते हैं तो हमारी Website का Homepage Visit करें। 

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here