पनीर लबाबदार रेसिपी – होटल जैसा पनीर अगर घर पर ही बन जाए तो बाहर जाकर पैसे क्यों बर्बाद करना यह एक मलाईदार, टमाटर ,प्याज की ग्रेवी में बना पनीर उत्तर भारत की लोकप्रिय रेसिपी है,इस रेसिपी को नान ,तंदूरी रोटी या फिर जीरा राइस के साथ परोसा जाता है,यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और मजेदार है इस रेसिपी को बच्चे बड़े और मेहमानों को बनाकर जरूर खिलाएं ,जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं,उनके लिए तो पनीर ही अच्छा ऑप्शन होता है ,इसलिए आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

पनीर लबाबदार रेसिपी

सामग्री –

  • 300 ग्राम – पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 4 मध्यम (कटे हुए) – टमाटर
  • 2 मध्यम (कटे हुए) – प्याज
  • 1 इंच – अदरक का टुकड़ा
  • 4-5 कली – लहसुन
  • 10 -12 – काजू
  • 2 – हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच – मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच – तेल
  • 2 बड़े चम्मच – ताज़ा क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच – कसूरी मेथी
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 1 चम्मच – पनीर मसाला
  • नमक – स्वादानुसार

पेस्ट तैयार करना:

  • गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें।
  • अब पैन में प्याज,अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनें।
  • प्याज के सुनहरे होते ही टमाटर और काजू डालकर 5-6 मिनट पकाएँ जब तक की टमाटर नरम न हो जाए।
  • सभी पकाए हुए मिक्सर को ठंडा करके मिक्सर जार में डालकर अच्छे से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।

ग्रेवी बनाना:

  • इसी पैन में फिर से मक्खन गरम करें, और तैयार पेस्ट डालकर 2-3 मिनट भूनें।
  • अब इसमें मसाले डालें हल्दी, लाल मिर्च,धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से भून ले जब तक की तेल अलग ना हो जाए।
  • जब मसाले पक जाएं तब ,इसमें 1 कप पानी डालकर उबाल आने दें।
  • अब इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डालें, ढककर 4-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ,ताकि ग्रेवी और पनीर अच्छे से मिल जाए ।
  • अब इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला, पनीर मसाला डालें, 1 मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें।
  • पनीर लबाबदार बनकर तैयार है,सर्विंग बाउल में निकाल कर ऊपर से फ्रेश क्रीम डालें ।

सर्वे करने का तरीका –

  • गरमा गरम पनीर लबाबदार को तंदूरी रोटी प्लेन रोटी राइस के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • पनीर लबाबदार को बनाने के लिए नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।
  • आप इसमें सुख खड़े मसाले का भी उपयोग कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here