व्रत आलू चाट रेसिपी इन हिंदी,व्रत रहने के समय बहुत से लोग यह नहीं समझ पाते हैं,कि क्या खाएं क्या नहीं,और भूखे रहने की वजह से एनर्जी भी लॉस हो जाती है,इससे अच्छा है कि व्रत के समय आलू चाट बना कर खाएं यह एनर्जी से भरपूर रहता है,और एक बार खाने मात्र से सारा दिन भूख नहीं लगती है।

व्रत आलू चाट रेसिपी इन हिंदी
व्रत आलू चाट रेसिपी इन हिंदी

कितने लोगों के लिए- 2

व्रत आलू चाट रेसिपी बनाने की सामग्री-

  • 4 उबले आलू (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1/2 भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 2 देसी घी
  • 2 चम्मच हरी धनिया की चटनी
  • 1 चम्मच इमली की लाल चटनी
  • 1 चम्मच दही
  • 15 से 20 मूंगफली के दाने भुने हुए

व्रत आलू चाट रेसिपी बनाने की विधि-

  • सबसे पहले गैस को medium flame में on करें,और उस पर एक कढ़ाई रखें।
  • कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर उबले हुए आलू डालें और हल्का सुनहरा होने तक आलू को अच्छे से fry कर ले।
  • गैस को बंद कर दें और एक बाउल में fry किए हुए आलू निकाल ले।
  • अब आलू में भुने हुए मूंगफली के दाने,भुना जीरा पाउडर, नमक स्वाद अनुसार,बारीक कटी हरी मिर्च,हरी,लाल चटनी डालें।
  • इन सभी सामग्री को आपस में अच्छे से एक चम्मच की मदद से मिक्स करें।
  • एक प्लेट ले और उसमें आलू चाट को सर्व करें।
  • आलू चाट को सजाने के लिए ऊपर से एक चम्मच दही डालें और हरा धनिया डालकर सजाएं।
  • व्रत वाला आलू चाट बनकर तैयार है, गरमा गरम सर्व करें।
  • अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो लाइक,शेयर जरूर करें। धन्यवाद?

नोट- अगर आप आलू चाट में नमक नहीं डालना चाहते हैं,तो आप इसे skip कर सकते हैं।
बिना नमक के भी आलू चाट उतना ही स्वादिष्ट लगेगा जितना कि नमक के साथ।
आप चाहे तो आलू चाट को एक गरमा गरम इलायची की चाय के साथ भी खा सकते हैं।व्रत आलू चाट रेसिपी इन हिंदी

YOU MAY ALSO KMOW-

Veg Manchurian Recipe in Hindi in summer 2022 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here