एवोकाडो टोस्ट रेसिपी – एवोकाडो को खाने के बहुत से फायदे होते हैं,इसे दिन में किसी भी वक्त खायें यह बेहद ही फायदेमंद होता है,अगर दिन की शुरुआत ही एवोकाडो से बने टोस्ट रेसिपी से कर दी जाए तो,यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा बहुत ही कम समय में एवोकाडो टोस्ट तैयार किया जा सकता है,आज हम आपको नाश्ते में एवोकैडो टोस्ट रेसिपी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री-
- 1 – एवोकाडो (पका हुआ)
- 1/2 – प्याज (बारीक कटा)
- 1/2 – टमाटर (बारीक कटा)
- धनिया पत्ती (बारीक कटी)
- 1/2 टीस्पून – काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 टीस्पून – नींबू का रस
- 4 – ब्रेड स्लाइस
- 2 टीस्पून – बटर
- 1 टीस्पून – काले तिल
- 1 टीस्पून – कद्दू के बीज
- 1/2 टीस्पून – चिल्ली फ्लेक्स
विधि –
- एवोकाडो को बीच से दो भागों में काट लें और ध्यान से उसका बीज़ हटा दें,फिर पल्प को एक बाउल में निकाल लें।
- नींबू का रस डालें और फिर एक काटे वालीं चम्मच से मनचाही मैश करें।
- अब सभी सामग्री को इसमें मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
- तवा गर्म करें और ब्रेड को बटर लगा कर सेंक लें।
- ब्रेड के ऊपर तैयार किया गया मिश्रण लगाएं,और ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल दें,और स्वादिष्ट एवोकाडो टोस्ट सर्व करें।
- एवोकैडो टोस्ट रेसिपी सर्वे करने के लिए घर की बनी हरी धनिया की चटनी या फिर मीठी चटनी के साथ सर्व करें ।
- हम आशा करते हैं कि आपको यह स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी पसंद आई होगी। धन्यवाद ?
सुझाव –
- अगर आप प्याज नहीं खाते हैं तो इस रेसिपी को बनाने में आप प्याज skip कर सकते हैं।
- इस रेसिपी को बनाने में ब्रेड को ज्यादा सेंकना नहीं है।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























