कड़ाही पनीर | कड़ाही पनीर की रेसिपी | कड़ाही पनीर कैसे बनाएं – होटल जैसा स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर अब बनाएं घर पर ही, पनीर की तरह-तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, लेकिन जो स्वाद कढ़ाई पनीर में आता है ,वह स्वाद और किसी पनीर रेसिपी में कहा,इस रेसिपी को बनाने में शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज,पनीर और कुछ मसाले मिलाकर बनाई जाने वाली स्वादिष्ट रेसिपी है ,चलिए जानते हैं, आसान विधि से यह रेसिपी को घर पर कैसे बनाएं, नीचे दिए गए सभी बिंदु को ध्यान से पढ़ें।

कड़ाही पनीर

बनाने की सामग्री :-

  • 300 ग्राम – पनीर (क्यूब्स में कटा)
  • 1 – शिमला मिर्च (क्यूब्स में कटा)
  • 2 – प्याज़ (क्यूब्स में कटा)
  • 2 – टमाटर (बारीक कटे)
  • 1 – हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच – अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच – धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच – गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच – कसूरी मेथी
  • 2 चम्मच – फ्रेश क्रीम या दूध की मलाई
  • 3 बड़े चम्मच – तेल
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए
  • 1 छोटा चम्मच – कड़ाही पनीर मसाला

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले गैस को मध्य आंच पर जलाएं,और कड़ाही या पैन में तेल गरम करें।
  • तेल गरम होते ही प्याज़ और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें,और 2 मिनट तक एक चम्मच से चलते हुए भूनें।
  • मसाले डाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर तेल छोड़ने तक पकाएँ।
  • अब शिमला मिर्च डालें,और 2-3 मिनट तक पकाएँ,फिर पनीर के टुकड़े और कड़ाही मसाला डाल कर सभी को हल्के हाथों से अच्छे से मिलाये।
  • अब इसे 4-5 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें,और अंत में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।
  • गैस को बंद कर दें और ऊपर से हरी धनिया और फ्रेश क्रीम डालकर सजाएँ।
  • गरमा-गरम कड़ाही पनीर बनकर तैयार है,इस रेसिपी को नान, तंदूरी रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

सुझाव :-

  • इस रेसिपी को बनाने के लिए सब्जियों को ज्यादा पकाना नहीं है,बस हल्का Fry करना है।
  • नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार करें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here