Ragi Idli | Ragi Idli Recipe | रागी इडली रेसिपी | इंस्टेंट रागी इडली | रागी इडली – यह फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, खाने में स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है,यह दक्षिण भारत की लोकप्रिय आसान नाश्ते के व्यंजनों मैं आने वाली रेसिपी है,अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं,और स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहते हैं,तो आज से ही अपने नाश्ते और खाने में इस रेसिपी को जरूर अपनाए।

Ragi Idli | रागी इडली रेसिपी इन हिंदी
रागी इडली खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें हड्डियों और दांतों का मजबूत होना, वजन कम करने और रक्त शर्करा को नियंत्रित करना, बेहतर पाचन, और हृदय रोगों से बचाव में मदत करता है, चलिए जानते हैं,आसान विधि से रागी इडली घर पर कैसे बनाएं।

सामग्री –

  • 1 कप – रागी (रवा)
  • ½ कप – सूजी
  • ½ कप – दही (फेंटा हुआ)
  • पानी (जरूरत अनुसार)
  • नमक – स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच – ईनो या बेकिंग सोडा
  • 1 बड़ा चम्मच – तेल

बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले रागी और सूजी को एक छन्नी की मदद से छान ले,ताकि इनमे अगर कोई गंदगी हो तो वह बाहर निकल जाए।
  • एक बाउल में रागी और सूजी डाले,और इसमे दही मिला कर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
  • घोल को ज्यादा पतला नहीं करना है,अब इसमे नमक डालें, और 20-30 मिनट ढककर रख दें,तकी रागी और सूजी अच्छे से फूल जाए।
  • घोल अगर गाढ़ा हो तो, जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डालें।
  • इडली सांचे को तेल या घी लगाकर चिकना कर लें ,ताकि इडली अच्छे से निकल आए चिपके ना।
  • अब गैस को जलाएं ,और इडली कुकर या स्टीमर में पानी डालकर गरम करें।
  • इडली बनाने से पहले घोल में ईनो डालें,और हल्के हाथ से एक चम्मच की मदद से मिलाएँ।
  • अब सांचों में घोल भरें,और स्टीमर में 10–15 मिनट तक अच्छे से पकाएँ।
  • निर्धारित समय के बाद गैस को बंद कर दें,और कुकर या स्टीमर को ठंडा हो जाने दे।
  • अब सभी संचों से एक-एक कर के इटली बाहर निकाल ले।
  • गरमा गरम इडली बनकर तैयार है, इसे सांभर,नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

सुझाव –

  • इडली बनाते समय खट्टे दही का उपयोग नहीं करना है, इससे इडली का स्वाद बिगाड़ सकता है ।
  • अगर इडली ज्यादा फूली हुई और स्पंजी बनानी है ,तो घोल ज़्यादा पतला न रखें।

YOU MAY ALSO LIKE this recipe –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here