कद्दू की खीर की रेसिपी- PUMPKIN की खीर रेसिपी अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है और आप ज्यादा मेहनत किए बिना कुछ स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं,तो आप इस रेसिपी को जरूर बनाएं यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और बनाने में आसान भी है। कद्दू से बनी इस पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई को आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं। कद्दू की खीर में बस कुछ ही सामग्री से बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनती है,खीर को कुछ ड्राई फ्रूट देसी घी दूध और चीनी से मिलकर बनाया जाता है,कद्दू की खीर भारतीय लोगों की लोकप्रिय रेसिपी है। कद्दू की खीर को भारत में पूरी के साथ खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है रात के खाने के बाद कुछ मीठा सर्व करना चाहते हैं,तो कद्दू की खीर सर्व कर सकते हैं।

- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 5 मिनट
- पकने का समय 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए 4
कद्दू की खीर बनाने की सामग्री-
500 ग्राम कद्दू
1 cup चीनी
2/tbsp देसी घी
2 ग्लास दूध (उबला हुआ)
1/2 tbsp इलायची पाउडर
1 छुटकी केसर
2/tbsp बादाम पिस्ता (बारीक कटा)

कद्दू की खीर बनाने की विधि-
कद्दू की खीर की रेसिपी-सबसे पहले कद्दू के छिलके को निकाल ले और कद्दू को टुकड़ों में काट लें और प्रेशर कुकर में कद्दू,एक गिलास पानी डालें दो सीटी आने तक उबालें।
जब प्रेशर कुकर ठंडा हो जाए,तो कद्दू को छानकर एक अलग बर्तन में निकाल ले। और एक कटोरी या फिर cup की मदद से कद्दू को अच्छे से मसल ले,ताकि कद्दू का पेस्ट बन जाए।
गैस को medium flame मैं on करें और उस पर एक कढ़ाई रखें कढ़ाई में देसी घी डालकर गर्म हो जाने दे।
देसी घी के गर्म होते ही,कद्दू का पेस्ट डालें और दो-तीन मिनट तक अच्छे से फ्राई करें।
अब दूध,चीनी और इलायची पाउडर डालकर 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
दूध और चीनी को तब तक पकाना है,जब तक की चीनी मिक्स ना जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा ना हो जाए।
खीर जब थोड़ी गाड़ी दिखने लगे तो,कद्दू की खीर बनकर तैयार है,अब एक चुटकी केसर और ड्राई फूट डालकर मिक्स करें।कद्दू की खीर को गरमा गरम कटोरी में ड्राई फूड से सजाकर सर्व करें।
नोट-
कद्दू की खीर में आप अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स और भी डाल सकते हैं।
खीर को आप अपने स्वाद अनुसार मीठा बना सकते हैं,अगर आप डायबिटीज है तो आप कद्दू की खीर को बिना चीनी के भी बना सकते हैं,यह खाने में उतनी ही स्वादिष्ट लगती है।
कद्दू की खीर का स्वाद- कद्दू की खीर का स्वाद मीठा होता है।
सर्व करने का तरीका-
कद्दू की खीर की रेसिपी-कद्दू की खीर को आप पूरी या पराठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं,अगर आप चाहे तो रात के खाने के बाद आप कद्दू की खीर अकेले भी सर्व कर सकते हैं।
CONCLUSION
आशा करते हैं आपको कद्दू की खीर की विधि बहुत ही पसंद आयी होगी अगर इससे लेकर कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। या फिर आपको इसके अलावा कोई और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बनाया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।धन्यवाद।
YOU MAY ALSO KMOW-
- मैंगो मिल्क शेक कैसे बनाते हैं
- Aam ki Chatni Kaise Banate hai in 2022
- मैंगो कुल्फी रेसिपी इन हिंदी
- बेल का शरबत रेसिपी इन हिंदी
- Veg Manchurian Recipe in Hindi in summer 2022























