गाजर का पराठा रेसिपी-; गाजर का हलवा तो सभी ने खाया होगा लेकिन गाजर का पराठा नाम सुनते ही दिमाग में यह ख्याल आता है, कि पराठे का स्वाद कैसा होगा आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजर का पराठा रेसिपी जिसे बनाना आसान है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है खासतौर पर गाजर का पराठा बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आएगा। गाजर के पराठे को आप बच्चों के लंच बॉक्स में या फिर उनके लिए ब्रेकफास्ट में भी बना सकते हैं।

गाजर का पराठा रेसिपी

 

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी

  • कुल समय   15 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीतैयारी का समय 10 मिनट


पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपीपकने का समय 5 मिनट

पंजाबी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी कितने लोगों के लिए 4

 

गाजर का पराठा बनाने की सामग्री –

  • 5 Cup – आटा
  • 3 – गाजर (medium size)
  • नमक-स्वादानुसार
  • 1/2 tbsp – लाल मिर्च
  • 1 चुटकी – हींग
  • 1/2 tbsp – जीरा
  • 4 tbsp – घी
  • 2 tbsp – धनिया पत्ता
  • 2 – हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
  • 1 – प्याज (बारीक़ कटा हुआ)
  • तेल-1 चम्मच

गाजर का पराठा बनाने की विधि-

  • सबसे पहले गाजर को साफ करके पानी से धो ले और गाजर को कद्दूकस कर लीजिए।
  • एक बाउल में 5 Cup आटा को डालें और ज़रूरत के हिसाब में पानी को डालकर अच्छे से आटे को गूंथ लें।
    अब गैस को मध्यम आंच पर चलाएं और एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और उसमें कद्दूकस गाजर, प्याज, हींग,जीरा, नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च,धनिया पत्ता को डालकर कुछ देर पका लें ताकि गाजर का एक्स्ट्रा पानी जल जाए।
  • कुछ देर गाजर पकने के बाद गैस को बंद कर दें,और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
    अब आटे में से मध्यम आकार की लोई काट लें।
  • एंप्लोई को बीच में से चपटा करके गोलाकार करें लोई के बीच में गाजर के मिश्रण को अच्छे से भरकर बेल ले।
  • अब एक गैस पर तवा रखें और तवे में घी को डालकर गर्म करें और पराठा को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • गरमा गरम गाजर का पराठा तैयार है आप इसे हरी धनिया की चटनी दही टोमेटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।

सुझाव-

  • गाजर का पराठा बनाने के लिए आप भी के अलावा तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गाजर को अगर आप ट्राई करेंगे तो उसका पानी जल जाएगा जिससे पराठा बनाने में आसानी रहेगी।

YOU MAY ALSO LIKE-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here