चिली चिकन रेसिपी: चिली चिकन रेसिपी खाना किसे पसंद नहीं है,रेस्टोरेंट या मार्केट में जब हम चिल्ली चिकन खाते हैं,तो मन में यह ख्याल आता है,कि काश यह रेसिपी मुझे भी बनाना आता, चिली चिकन रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है,यह रेसिपी एक इंडो-चाइनीज़ डिश है,जो बेहद ही पॉपुलर है।
नॉनवेज लवर तो आजकल पार्टियों में चिली चिकन को स्टार्टर के रूप में खाना बहुत पसंद करते हैं।

चिली चिकन रेसिपी
चिली चिकन बनाने की सामग्री: नॉनवेज खाने का शौक रखने वाले लोगों को चिली चिकन बेहद ही पसंद आता है। चिकन को बारीक काटकर मसालों में पकाया जाता है। इस रेसिपी को आप ग्रेवी या ड्राई भी बना सकते हैं।
सर्व करने का तरीका : इस रेसिपी को फ्राईस राइस,नूडल्स या फिर तंदूरी रोटी के साथ सर्व करते हैं।

सामग्री –

  • 500 ग्राम – बोनलेस चिकन
  • 3 टीस्पून – कॉर्न फ्लोर
  • 2 टीस्पून – काली मिर्च
  • 1 – अंडा
  • नमक स्वादानुसार
  • 3 टीस्पून – सोया सॉस
  • 2 टीस्पून – चिली सॉस
  • 8-10 लहसुन (कटा हुआ)
  • 5-6 – हरी मिर्च
  • 2 टीस्पून – ग्रीन चिली सॉस
  • 1 टीस्पून – सिरका
  • 2 – प्याज (कटा हुआ)
  • 1 – शिमला मिर्च (कटा हुआ)
  • 1/2 टीस्पून – काली मिर्च (पाउडर)

बनाने की विधि –

  • एक बाउल में चिकन लें,और नमक,कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च, अंडा,सोया सॉस,रे​ड सॉस,चिली सॉस डालें,अच्छे से मिलाएं ।
  • इसे एक प्लेट से ढक कर 10 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।
  • मैरीनेट होने के बाद चिकन के टुकड़ों को निकालें और गैस को जला कर पैन में तेल गर्म कर चिकन को ​डीप फ्राई करें।
  • चिकन के इन टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है गैस का आंच मध्य ही रखें।
  • चिकन के पीस जब फ्राई हो जाए तो,इन्हें एक प्लेट में टिशू पेपर लगाकर निकाल ले।
  • अब गैस में एक दूसरा पैन रखें,और इसमें लहसुन,हरी मिर्च डालकर भुने,फिर इसमें कटा प्याज,शिमला मिर्च डालकर हल्का सोटे करें।
  • इसी के साथ इसमें ग्रीन चिली सॉस,सोया सॉस,सिरका, टोमेटो सॉस,काली मिर्च और नमक डालें।
  • अब फ्राई किया हुआ चिकन इसी सामग्री में डालें,और अच्छे से मिला लें,ताकि फ्राई चिकन मसाले में अच्छे से मिल जाए।
  • गरमा गरम चिल्ली चिकन रेसिपी बनाकर तैयार है,इस रेसिपी को नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ में सर्व करें।

सुझाव-

  • इस रेसिपी को बनाने में अगर आप ग्रेवी बनाना चाहते हैं,तो इसी विधि का उपयोग करें।
  • ग्रेवी बनाने के लिए मसाले में पानी डालने और एक चम्मच कॉर्नफ्लोर घोलकर डालें,फिर चिकन पीस डालें।
  • नमक का उपयोग सावधानी से करें,क्योंकि जो सॉस का उपयोग किया जाएगा उसमें नमक होगा।
  • हम आशा करते हैं,कि आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी,अगर आपको कोई त्रुटि नजर आती है,तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। धन्यवाद !

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here