चीज गार्लिक ब्रेड रेसिपी- पिज़्ज़ा पास्ता बर्गर तो सभी लोग खाते हैं,लेकिन कुछ अलग हटके रेसिपी हैं,पिज़्ज़ा से भी कई गुना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है,इस रेसिपी को घर पर ही कुछ सामान से आसानी से बना सकते हैं,अगर आपके बच्चे बार-बार बाहर जाकर पिज़्ज़ा खाने की जिद करते हैं,तो अपने बच्चों को घर पर ही यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर खिलाएं ।

चीज गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाने की सामग्री-
- 6 – स्लाइस ब्रेड
- 1 Cup ग्रेटेड – आमूल चीज़
- 2 टीस्पून लहसुन (बारीक कटी)
- 4 टीस्पून – बटर
- 2 – चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)
- 1/2 टीस्पून -( चिली फ्लेक्स)
- 1/2 टीस्पून – मिक्स ओरिगैनो
चीज गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक छोटा बाउल लें,और उसमें बटर लहसुन हरी धनिया डालकर मिक्स कर ले।
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं,और गैस पर एक तवा रखें।
- अब ब्रेड की एक-एक करके स्लाइस ले,और उसमें लहसुन धनिया मिक्स बटर लगा ले।
- ब्रेड की स्लाइस को एक-एक करके तवे पर रखें।
- अब एक-एक करके सभी ब्रेड में थोड़ा-थोड़ा ग्रेटेड चीज डालें।
- ऊपर से चिल्ली फ्लेक्स और ऑर्गेनो का छिड़काव करें।
- गैस का फ्लेम धीमा कर दें,और एक प्लेट से तवे को ढक दें।
- 7 से 8 मिनट बाद चीज गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाकर तैयार है।
- निर्धारित समय के बाद गैस को बंद कर दें,और ब्रेड की स्लाइस को एक प्लेट में निकाल ले।
- गरमा गरम चिल्ली गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाकर तैयार है,रेसिपी को टोमैटो सॉस या चिल्ली सॉस के साथ सर्व करें।
सुझाव-
- चिली गार्लिक ब्रेड रेसिपी बनाने में आप चाहे तो बटर को ब्रेड के दोनों साइड में स्प्रेड कर सकते हैं।
- नमक मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं।
YOU MAY ALSO LIKE-























