टमाटर का रायता रेसिपी-: टमाटर खाना किसे पसंद नहीं आता है, टमाटर अपने गुणों के लिए कितना ज्यादा मशहूर रहता है, टमाटर को चेहरे पर लगाना हो या फिर खाना हो यह दोनों में ही बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है,इसे बनाने के लिए सिर्फ कुछ सामग्री और कुछ मिनट के अंदर बहुत ही आसानी से यह रेसिपी तैयार हो जाती है,इस रेसिपी को बनाने के लिए दही कटा हुआ टमाटर,हरा धनिया,जीरा पाउडर,मिर्च और नमक की आवश्यकता होती है।

तैयारी का समय – 10 मिनट
कितने लोगों के लिए – 4
सामग्री –
- 3 – टमाटर (बारीक कटा)
- 2 कप – दही
- 1 – हरा मिर्च (बारीक कटा)
- 2 टीस्पून – हरा धनिया (बारीक कटा)
- 1/2 टीस्पून – जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून – रायता मसाला
- नमक आवश्यकता अनुसार
- 1/2 टीस्पून – हींग
- 4 से 5 -करी पत्ता
- 1/2 टीस्पून – राई
विधि –
- एक बाउल में दही डालकर मथानी या किसी चम्मच से अच्छे से फैट ले।
- टमाटर और हरी मिर्च को काटेंगे,तो उसका बीज निकाल लेना है, और बारीक काटना है।
- अब दही में कटा हुआ टमाटर,हरी मिर्च,हरा धनिया,जीरा पाउडर नमक और रायता मसाला डालें।
- सभी सामग्री को दही के साथ अच्छे से मिक्स करें,ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छे से मिल जाए।
- अब एक चमचे में एक चम्मच तेल डालें,और हिंग,राई,करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें,और रायता में तड़का लगाए।
- स्वादिष्ट टमाटर का रायता बनाकर तैयार है,इस रेसिपी को किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।
स्वाद-
- नमकीन और चटपटा
परोसने का तरीका-
- इस रेसिपी को लंच,डिनर,आलू का पराठा इत्यादि भरवा पराठा या फिर बिरयानी के साथ सर्व कर सकते हैं।
सुझाव-
- टमाटर का रायता बनाते वक्त खट्टे दही का उपयोग न करें क्योंकि टमाटर भी खट्टा होता है।
- इस रेसिपी में आप काली मिर्च के पाउडर का उपयोग भी कर सकते हैं। (स्वाद और भी अच्छा आएगा)
- नमक,मिर्च का उपयोग आप अपने स्वाद अनुसार कर सकते हैं।
- टमाटर के रायता में हींग और राई का तड़का भी लगा सकते हैं।
- YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























