धनिया पंजीरी – जन्माष्टमी के उपलक्ष में बनाए जाने वाला प्रसाद है,हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है,जन्माष्टमी में भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रसाद बनाए जाते हैं,जिसमें धनिया पंजीरी का प्रसाद भी शामिल होता है,धनिया पंजीरी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है,यह पाचन तंत्र को अच्छा रखता है
धनिया यूं तो मसालों की श्रेणी में आता है,पर यह जन्माष्टमी का खास प्रसाद माना जाता है,धनिया पंजीरी भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है,और इसे भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

स्वास्थ्य लाभ –
धनिया पंजीरी बरसात में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।
सामग्री –
- 1 कप – साबुत सुखी धनिया
- 1/2 कप – चीनी ( बूरा )
- 4 चम्मच – देसी घी
- 1/2 कप – नारियल का बूरा
- 1 कप – मखाने (टुकड़ों में काटे)
- 1 कप – बादाम, काजू, किशमिश, चिरौंजी
- 1/3 कप – मगज
- 1/2 चम्मच – इलायची पाउडर
- 3-4 – तुलसी की पत्तियां
बनाने की विधि –
- गैस को मध्यम आंच पर जलाएं और कड़ाही रखकर उसमें 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें।
- घी के गरम होते ही कढ़ाही में सभी ड्राई फ्रूट को डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए।
- अब सभी ड्राई फ्रूट को एक बाउल में निकाल कर एक तरफ रख दें।
- पैन में घी डालें ,घी के पिघलने पर कढ़ाही में धनिया डाल कर ब्राउन और महक आने तक (10-12 मिनट) एक चम्मच से चलते हुए भूनें।
- भुनी हुई धनिया को एक अलग बरतन में निकले और थोड़ा ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में डालकर बारिक पीस ले।
- अब इसे एक बर्तन में निकले और ठंडा हो जाने दे।
- अब धनिया पाउडर में fry किए हुए मेवा डालें,और चीनी तुलसी की पत्तियां इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- स्वादिष्ट धनिया पंजीरी बनकर तैयार है,इसे भगवान को भोग लगाने के बाद भक्तों में वितरित करें। धन्यवाद!
सुझाव –
- धनिया को ना ज्यादा और ना ही काम भुने नहीं तो यह मुंह में कड़वा स्वाद छोड़ देगा।
- मध्यम आंच पर और अच्छी तरह से सुगंधित और ब्राउन होने तक भूनें।
- मिश्रण को अच्छे से ठंडा हो जाने दे,उसके बाद ही इसमें चीनी मिलाएं।
- ठीक से ठंडा नहीं किया गया तो चीनी हीट से पिघल जाएगी,और पंजीरी अजीब बनेगी।
YOU MAY ALSO LIKE this recipe –























